चार प्रेम-कथाएँ, एक शाश्वत प्रश्न - सच्चा प्रेम आख़िर होता क्या है?Book by Shubhanshi Shukla

लेखिका: शुभांशी शुक्ला

माही श्रीवास्तव, भोपाल: प्रेम हर युग में मनुष्य के जीवन का सबसे गहरा अनुभव रहा है। समय बदला, रिश्तों के स्वरूप बदले, लेकिन प्रेम को समझने की जिज्ञासा आज भी वैसी ही है।
लेखिका शुभांशी शुक्ला की पुस्तक ‘प्रेम जैसा पहले था’ चार पौराणिक प्रेम-कथाओं—सती-शिव, पार्वती–शिव, राधा-कृष्ण और सीता-राम—के माध्यम से आधुनिक रिश्तों के महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है।


यह पुस्तक केवल प्राचीन कथाओं का पुनर्कथन नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, धैर्य, समर्पण, स्वतंत्रता और आत्मसम्मान को आज के संदर्भ में समझने का प्रयास है।
पुस्तक में प्रेम और अधिकार के अंतर, भावनात्मक दूरी, विरह, संवादहीनता और रिश्तों में स्वयं की पहचान बनाए रखने जैसे विषयों पर विचार किया गया है। यह पाठक को समझने का अवसर देती है कि प्रेम में समर्पण का अर्थ स्वयं को मिटा देना नहीं और किसी को अपना मानने का अर्थ उस पर अधिकार स्थापित करना नहीं है।


दो भागों – ‘जब प्रेम हुआ’ और ‘जब प्रेम की परीक्षा हुई’- में विभाजित यह पुस्तक प्रेम की कोई अंतिम परिभाषा नहीं देती, बल्कि पाठक को अपनी परिभाषा खोजने के लिए प्रेरित करती है।
अंततः यह पुस्तक एक प्रश्न छोड़ती है:
क्या हम प्रेम को केवल पाना चाहते हैं, या उसे समझना और निभाना भी सीखना चाहते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *