Toshi Gupta: क्या आपको भी चलती हुई नाव, ट्रेन , कार या हवाई जहाज़ के ऊबड़-खाबड़ सफर के समय पेट में दर्द, चक्कर आना या बीमार महसूस होता है? यदि हाँ, तो आप भी मोशन सिकनेस के शिकार हो चुकें हैं।
क्या हैं मोशन सिकनेस ?
मोशन सिकनेस एक सीरियस हेल्थ कंडीशन हैं। जिसमें किसी भी व्यक्ति को कार, एयरोप्लेन, ट्रैन में सफर करते वक्त चक्कर, उल्टी, पेट में दर्द जैसी समस्याओं का समाना करना पड़ता हैं। ज्यादातर यह दिक्कत तब होती हैं जब हमारे brain को आंखो, कानों और शरीर से सही से सिगनल नहीं मिलते। जिससे आंखो को लगता हैं सब हिल रहा है लेकिन बॉडी एक ही जगह स्थिर रहती हैं।
किसे होती हैं मोशन सिकनेस की समस्या ?
वैसे तो, मोशन सिकनेस की प्रॉब्लम किसी को भी हो सकती है, लेकिन कुछ लोगों को इसका खतरा ज्यादा होता है। जैसे 2 से 12 साल के बच्चों को क्योंकि उनके ब्रेन और देखने का सिस्टम पूरी तरह से डेवेलोप नहीं हो पाता हैं । दुसरा प्रेगनेंसी के समय महिलाओं के शरीर में हॉर्मोनल चेंज होते हैं, जिसकी वजह से मोशन सिकनेस होने की पॉसिबिलिटी ओर भी ज्यादा बढ़ जाती हैं।
आइए अब आपको बताते है, कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप इसको कम कर सकते हैं-
1 सीट को पीछे की ओर झुकाएं और अपनी आंखें बंद करके लेट जाएं।
2 पेपरमिंट या अदरक कैंडी खाएं।
3 खिड़की के शीशे खोल दें और ताजी हवा का आनंद ले।
