Toshi Gupta: आप भी चढ़ने बालों से परेशान हैं ? अगर हां तो खुश हो जाइए क्योंकि यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान से घरेलू नुस्खे जिनकी मदद से आप हेयर फॉल रोक सकते हैं । आईए जानते हैं कुछ होम रेमेडीज –

प्याज का रस: प्याज का रस बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। क्योंकि प्याज में सल्फर ज्यादा होता है। जो आपके को कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल एलिमेंट्स भी होते हैं। जो नए बाल उगाने में मदद करते हैं।

नरियल तेल और क्लस्टर तेल की मसाज : यह दोनों तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। माना जाता है नारियल तेल और क्लस्टर तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। आपके स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखते हैं जिसकी वजह से बाल मजबूत होते हैं ।

इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच प्लास्टर तेल ले। दोनों तेल गर्म करें और मिक्स कर ले। इसके बाद इस मिक्सचर से 10 से 15 मिनट तक मालिश करें और दो-तीन घंटे बाद धो लें। ऐसा करने से आपके बाल मजबूत होते हैं।

मेथी दाना: मेथी दाना बालों के लिए एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। क्योंकि मेथी आपका हेयर रूट्स को स्ट्रांग बनती है। इतना ही नहीं बल्कि यह है आपके डैंड्रफ को भी काम करने में मदद करती है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आप रात में दो चम्मच मेथी के सीट्स को पानी में भिगो दें। सुबह स्मूथ पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर लगाएं । उसके 30 मिनट बाद अपने बाल धो ले। इसको हफ्ते में एक दो बार उसे करने से आपका हेयर फॉल कम होने लगेगा।

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल आपकी हेयर फॉल में बहुत मदद करता है यह आपके स्कैल्प को स्मूथ रखता है। इसके अलावा एक्स्ट्रा तेल हटता है और हेयर फॉसिल्स को नौरीश करता है। जो आपके बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।

फ्रेश अमला या आंवला पाउडर : आप अपने हेयर फॉल को रोकने के लिए आंवला पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं आंवला पाउडर को दही या कोकोनट तेल में अच्छे से मिक्स करें मिक्स करने के बाद उसका एक पेस्ट बना ले और उसे पेस्ट को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करें। अप्लाई करने के बाद उसे 30 मिनट बाद बाल धो लें। क्योंकि अमला में विटामिन सी होता है जो आपके हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *