थलपति विजय ने अपने फैंस को एक इमोशनल तोहफा दिया है। “First Roar” नाम का टीज़र, उनकी आखिरी फिल्म “Jana Nayagan” का पहला झलक है। ये फिल्म न केवल उनकी 69वीं फिल्म है, बल्कि बतौर एक्टर उनके करियर की विदाई फिल्म भी है।
22 जून 2025 को विजय के जन्मदिन पर टीज़र रिलीज़ हुआ और कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर धमाका मचा दिया। अगर बात की जाए फिल्म के टीज़र की।विजय का किरदार – एक सच्चा जन नेताटीज़र में विजय को एक बेहद मजबूत, शांत लेकिन अंदर से आक्रोश से भरे पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाया गया है। वह तलवार लेकर चलते हैं, सफेद वर्दी में, उनके पीछे आग की लपटें हैं – एक मसीहा की तरह एंट्री लेते हैं।मुख्य डायलॉग:“A true leader rises not for power, but for the people.” यानी, “एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, जनता के लिए उठता है।

इस फिल्म के डायरेक्टर हैं H. Vinoth, जो इससे पहले Theeran जैसी रियलिस्टिक एक्शन फिल्म बना चुके हैं।Anirudh Ravichander का म्यूजिक पूरी फीलिंग को बढ़ा देता है। साथ ही, विजुअल्स हाई-ऑक्टेन हैं – स्लो-मोशन, क्लोज-अप और एक्शन सीन्स लाजवाब हैं।
स्टारकास्ट और रिलीज़ की बात कि जाए तो।
विजय के साथ फिल्म में Pooja Hegde, Bobby Deol, Prakash Raj और Gautham Vasudev Menon जैसे सितारे हैं। वहीं यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आपको बता दें कि, विजय का अलविदा – लेकिन फैंस के दिलों में हमेशा ज़िंदा ये फिल्म थलपति विजय की राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले आखिरी सिनेमा प्रोजेक्ट है। वह अपने फैंस को कह चुके हैं –
