Muskan Garg: साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में रश्मिका की फिल्म की सफ़लता में रखी पार्टी में विजय ने रश्मिका के हाथ पर किस किया जिससे इस खबर को ओर हवा मिल गई। खबर है कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं और विजय और रश्मिका ने अपने रिश्ते को एक नए स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है, और दोनों परिवारों ने भी उनकी शादी को मान्यता दे दी है। विशेष बात यह है कि रश्मिका विजय से सात साल छोटी हैं, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और समझ में इस उम्र का अंतर बहुत छोटा है।

कब हुई थी रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की मुलाकात पहली बार फिल्म “गीता गोविंदम” के सेट पर हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक साथ “डियर कॉमरेड” में भी काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। तब से ही दोनों के रिलेशन की खबरें मीडिया में बनी हुई थीं, लेकिन दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को “अच्छी दोस्ती” बताया।

रश्मिका और विजय की शादी का कैसे पता लगा और शादी होने के कब अनुमान है:

हाल ही में विजय और रश्मिका को कई बार एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं, जिससे फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि शादी की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों की शादी 2026 की शुरुआत में साउथ इंडिया में एक निजी समारोह में होने की संभावना है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

फैंस में खुशी रश्मिका और विजय रियल लाइफ गीता गोविंदम है:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की प्रेम कहानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे चर्चित कहानियों में से एक है। उम्र के अंतर के बावजूद, दोनों ने साबित किया कि सच्चा प्यार समझ, सम्मान और भरोसे पर निर्भर करता है। अब सभी का ध्यान उनकी शादी की आधिकारिक घोषणा पर है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबर होगी।

फैंस सोशल मीडिया पर #VijayRashmikaWedding ट्रेंड चला रहे है और इस जोड़ी को “रियल लाइफ गीता-गोविंदम कपल” कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *