आदेश चौहान : जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नज़दीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच वार पलटवार तेज होते जा रहे है। नेता एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है, जिसने बिहार में चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।


27 अगस्त 2025 को बिहार के दरभंगा में जब से कांग्रेस नेता द्वारा ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया ,तब से भाजपा के बड़े नेता भी विपक्षी नेताओं पर हमलावर है।


अपशब्द का जवाब अपशब्द से दिया जा रहा है

पूर्व RJD विधायक राजबल्लभ यादव ने एक विवादित बयान दिया है। नारदीगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, राजबल्लभ यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी पर टिप्पणी की । उन्होंने तेजस्वी की शादी को लेकर सवाल उठाते हुए उनकी पत्नी की तुलना ‘जर्सी गाय’ से कर डाली। राजद के नेताओं ने इसे नारी समाज का अपमान बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है और राजबल्लभ यादव को फिर से जेल भेजने की मांग की है।


उपमुख्यमंत्री ने लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र बताया


6 सितंबर 2025 को बेगूसराय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र कहा और कहा की पुत्र मोह में धृतराष्ट्र बन गए है लालू यादव ,अपने बेटों के मोह में अंधे होकर वे फिर से बिहार को अस्थिर करना चाहते हैं।


केरल कांग्रेस द्वारा बिहार की तुलना बीड़ी से की गई


5 सितंबर को केरल कांग्रेस द्वारा X पर पोस्ट किया गया की – बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं, अब इसे पाप नहीं माना जा सकता। जिसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। बाद में केरल कांग्रेस द्वारा इस मैसेज को डिलीट भी कर दिया गया।

RJD के संसद और पूर्व मंत्री ने नीतीश कुमार को ब्रेन डेड करार दिया

सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को “ब्रेन-डेड मुख्यमंत्री” ने कहा:

“बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ब्रेन डेड मुख्यमंत्री हैं। जैसे हाथी पागल हो जाए, उस पर दो ऊँट लगा दिए जाते हैं — ठीक वैसे ही भाजपा-आरएसएस ने दो उपमुख्यमंत्री ‘ऊँट’ बना रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *