Muskan Garg: रियलिटी शो विग बॉस 19 अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है, लेकिन इसी बीच घर से मृदुल तिवारी का अचानक एलिमिनेशन सभी को हैरान कर गया। शो के फैंस को उम्मीद थी कि मृदुल फिनाले तक पहुंचने वाले मजबूत दावेदारों में से एक होंगे, लेकिन उनके बाहर होने से दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी और दुख दोनों जाहिर कर रहे हैं।

क्यों थे मृदुल फिनाले के लिए डिजर्विंग कंटेस्टेंट:
मृदुल तिवारी, जो अपनी शांत स्वभाव और स्पष्ट सोच के लिए जाने जाते थे, ने शो में शुरुआत से ही एक संतुलित खेल खेला। उन्होंने कभी अनावश्यक विवादों में हिस्सा नहीं लिया और अपने तर्कों से कई बार घरवालों को सोचने पर मजबूर किया। दर्शक उन्हें “गेम का जेंटलमैन” भी कहने लगे थे। लेकिन फिनाले से ठीक पहले हुए मिड-वीक एलिमिनेशन में उनका सफर समाप्त हो गया।

सोशल मीडिया पर गुस्साए फैंस:
वैसे तो मृदुल का एलिमिनेशन दर्शकों के वोट के आधार पर हुआ है, हालांकि कई फैंस का कहना है कि यह निर्णय “मेकर्स की रणनीति” का हिस्सा था। सोशल मीडिया पर #JusticeForMridul ट्रेंड करने लगा है, जहां दर्शक पूछ रहे हैं कि एक मजबूत और सच्चा खिलाड़ी अचानक कैसे बाहर कर दिया गया।

अपने सिद्धांतों पर आखिर तक टीके रहे फैंस के चहीते मृदुल:
शो के अंदर मृदुल की सबसे अच्छी बॉन्डिंग अंशिका और विवेक के साथ देखी गई थी। उन्होंने कई बार ग्रुपिज्म और झूठे ड्रामे का विरोध किया था, जिसके कारण कई घरवाले उनसे नाराज़ भी रहे। लेकिन फैंस का मानना है कि मृदुल ने अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना खेला, जो उन्हें सबसे अलग बनाता है।

एलिमिनेशन पर क्या बोले मृदुल:
एलिमिनेशन के बाद मृदुल ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं इस सफर से बेहद खुश हूं। मैंने सच्चाई से खेला और यही मेरे लिए सबसे बड़ी जीत है।”
अब जब विग बॉस 19 का फिनाले बस कुछ ही दिन दूर है, मृदुल तिवारी का जाना शो के भावनात्मक पक्ष को और भी गहरा बना रहा है। दर्शकों के मन में अब सिर्फ एक ही सवाल है: क्या बिना मृदुल के बिना भी शो का फिनाले उतना ही मजेदार होगा?

बिग बॉस 19 की सबसे खराब घटनाओं में से एक मृदुल तिवारी का एलिमिनेशन है। भले ही वह ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन वह दर्शकों का दिल जीत चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *