Baljinder Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करके एक बड़ा इतिहास रच दिया है। यह मुकाम बहुत कम खिलाड़ियों ने हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ रोहित अब सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

यह रिकॉर्ड कैसे बना
साउथ अफ़्रीका के खिलाफ विसाखापत्तनम मैच में 3rd ODI में रोहित शर्मा ने 27 रन की बढ़त के साथ 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। उनकी इस उपलब्धि का आधार तीनों फॉर्मेट: टेस्ट, वनडे और टी20 शामिल हैं जो दर्शाता है कि रोहित सिर्फ एक फॉर्मेट के ही नहीं, बल्कि हर रूप में विश्व-स्तरीय बल्लेबाज़ रहे। इस मुकाम तक पहुँचने से पहले, 2025 में ही उन्होंने वनडे में 11,000 रन का भी रिकॉर्ड स्थापित किया था। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज़ों में से थे।


यह उपलब्धि क्यों है खास?
20,000 रन का आंकड़ा पाना आसान नहीं होता। इसके लिए एक खिलाड़ी को कई साल तक लगातार अच्छा खेल दिखाना पड़ता है।
इस रिकॉर्ड से यह साबित होता है कि:
रोहित ने लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वे सिर्फ एक फॉर्मेट के नहीं, बल्कि हर फॉर्मेट के चैंपियन बल्लेबाज़ हैं।
बड़े मैचों में भी उन्होंने टीम को मुश्किल समय में संभाला और जीत दिलाई।
दुनिया में बहुत कम बल्लेबाज़ ही इस आंकड़े तक पहुँच सके हैं, इसलिए यह रिकॉर्ड और भी खास बन जाता है।

रोहित के अन्य बड़े रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 264 रन, जो आज भी विश्व रिकॉर्ड है।
वनडे में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़।
टी-20 इंटरनेशनल में भी सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में शामिल।

रोहित शर्मा का सफर
रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी। शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। समय के साथ खुद को सुधारते गए, अपनी तकनीक और मानसिक मजबूती दोनों को निखारा। उनकी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास ने उन्हें बना दिया भारत के विश्वसनीय और खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *