Suvangi Pradhan: टीम इंडिया के युवा तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने अपनी मेहनत और सफलता का एक और बड़ा तोहफ़ा खुद को दिया है…मोहाली के रहने वाले इस क्रिकेटर ने हाल ही में मरसीडीज् जी वेगन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 3.59 करोड़ बताई जा रही है… सोशल मीडिया पर अर्शदीप की इस लग्ज़री कार के साथ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं…
न सिर्फ़ रोड पर बल्कि ऑफ रोड ड्राइविंग के लिए भी मशहूर है जी वेगन
अर्शदीप, जो अपनी धारदार गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं, ने अब अपनी कार कलेक्शन में इस जर्मन लग्ज़री SUV को शामिल किया है… मरसीडीज् जी वेगन को दुनिया भर में इसकी दमदार बनावट, शानदार फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर के लिए जाना जाता है…यह कार न सिर्फ़ रोड पर बल्कि ऑफ रोड ड्राइविंग के लिए भी बेहद मशहूर है…
अब यह नई गाडी अर्शदीप की उपलब्धियों में एक और चमकदार अध्याय जोड़ती है
अर्शदीप पंजाब के मोहाली में अपने परिवार के साथ रहते हैं…उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सपना बनाया और कड़ी मेहनत के दम पर भारत की टी20 टीम में अपनी जगह बनाई..आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी पहचान एक भरोसेमंद बॉलर के रूप में बनाई……अर्शदीप ने हाल ही में मोहाली के एक मरसीडीज शोरूम से यह कार खरीदी है…कार की डिलीवरी के दौरान उनके साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद थे…
यह नई कार न सिर्फ़ उनके लग्ज़री टेस्ट का सबूत है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मेहनत से सब कुछ है मुमकिन
अर्शदीप सिंह भारत के उन युवा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने कम उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल किया है……मोहाली के इस युवा स्टार ने एक बार फिर साबित किया है कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखने वालों के लिए कोई मंज़िल दूर नहीं… फैंस सोशल मीडिया पर उनकी इस नई खरीदारी पर बधाई दे रहे हैं…एक यूज़र ने लिखा, हमारे मोहाली के स्टार की मेहनत रंग ला रही है, अब मरसीडीज् में सवारी का मज़ा अलग होगा…वहीं दूसरे फैन ने कमेंट किया, मैदान पर स्पीड बॉल्स और अब रोड पर स्पीड व्हील्स.
