fans outburst on Bangladesh Cricket team

Suvangi Pradhan:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने आगामी वर्ल्ड कप मुकाबलों के लिए वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था। ICC ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश टीम को अपने निर्धारित सभी मुकाबले भारत में ही खेलने होंगे।
अगर टीम ने खेलने से इनकार किया या तय कार्यक्रम का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
बांग्लादेश बोर्ड ने सुरक्षा और लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए कुछ मैचों को न्यूट्रल वेन्यू या किसी अन्य देश में आयोजित कराने की अपील की थी। हालांकि ICC की तकनीकी और सुरक्षा समिति ने इस मांग की समीक्षा के बाद इसे अस्वीकार कर दिया। ICC का कहना है कि भारत में मैचों के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी टीम के लिए अलग नियम नहीं बनाए जा सकते।
वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल और वेन्यू लंबे समय पहले तय किया जाता है
ऐसे में आखिरी समय पर बदलाव न सिर्फ आयोजन व्यवस्था को प्रभावित करेगा, बल्कि खेल की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी भाग लेने वाली टीमों पर समान नियम लागू होते हैं। अगर टीम किसी भी मैच में हिस्सा नहीं लेती है, तो ICC के नियमों के तहत उसे वॉकओवर माना जाएगा और विरोधी टीम को पूरे अंक मिलेंगे। इसके अलावा, बांग्लादेश के कुल पॉइंट्स में कटौती और भविष्य के टूर्नामेंट्स पर भी असर पड़ सकता है।
इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ गई हैं
यह मामला खेल से ज्यादा प्रशासनिक और कूटनीतिक है, लेकिन मैदान पर इसका सीधा असर बांग्लादेश टीम के प्रदर्शन और सेमीफाइनल की संभावनाओं पर पड़ेगा। अब सभी की नजरें बांग्लादेश बोर्ड के अगले कदम पर टिकी हैं कि वह ICC के फैसले को स्वीकार करता है या किसी अन्य विकल्प पर विचार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *