Baljinder Kaur: क्रिकेट के इतिहास में एक और यादगार पल आया है। भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पहली Women’s T20 Blind Cricket World Cup में जीत हासिल कर देश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबला कोलंबो में नेपाल के खिलाफ खेला गया। भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज किया।
फाइनल मैच की कहानी
फाइनल में भारत और नेपाल का आमना सामना हुआ। टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए नेपाल को केवल 114/5 रन पर रोक दिया।
गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी कर नेपाल की टीम को बड़ी साझेदारी बनाने का मौका नहीं दिया।
लक्ष्य का पीछा
भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आक्रामक शुरुआत की। टीम ने केवल 12.1 ओवरों में 117/3 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत ने दिखाया कि टीम ने न सिर्फ अच्छा खेल दिखाया बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत रही।
हीरो: फुला सारेन
फुला सारेन ने टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 44 रन बनाए और 3 ओवर में सिर्फ 20 रन देकर नेपाल को काबू में रखा।
उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें ‘मैच ऑफ द मैच’ भी चुना गया।
भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन
ब्लाइंड खिलाड़ियों को खेलते समय कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, फिर भी हमारी टीम ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी और हर मैच में अच्छा खेल दिखाया।
उनकी बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और फील्डिंग देखकर हर कोई प्रभावित हो गया। टीम ने मिल-जुलकर खेला और ख़िताब अपने नाम किया ।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी की नहीं है, बल्कि यह बताती है कि मेहनत, टीम वर्क और आत्मविश्वास से कोई भी मुश्किल आसान हो सकती है। भारत की महिला ब्लाइंड टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया।
उनकी यह सफलता अब और अधिक युवा खिलाड़ियों को इस खेल में आने की प्रेरणा देगी।
भविष्य की उम्मीद
इस ऐतिहासिक जीत ने भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को दुनिया भर में पहचान दिलाई। अब उम्मीद है कि आने वाले सालों में और भी खिलाड़ी इस खेल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नाम कमाएंगे। भारत की टीम ने दिखा दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
