PM Modi In Ghana



दीपाली रघुवंशी। भोपाल – 3 जुलाई 2025 को अफ्रीकी देश घाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान Officer of the Order of the Star of Ghana प्रदान किया। यह सम्मान केवल औपचारिक पहचान नहीं, बल्कि भारत के वैश्विक कूटनीतिक नेतृत्व की स्वीकृति है। घाना की संसद में मोदी का भव्य स्वागत किया गया और विशेष सत्र में उनका भाषण विकासशील देशों के लिए प्रेरणादायक रहा।




वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना और वैश्विक दक्षिण के साथ साझेदारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भारत की विदेश नीति में “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को दोहराया। उन्होंने वैश्विक दक्षिण (Global South) के देशों को सहयोग और साझेदारी के ज़रिए सशक्त करने की बात कही। कोविड वैक्सीन डिप्लोमेसी से लेकर तकनीकी और शिक्षा सहयोग तक, भारत ने हमेशा बिना शर्त मदद की मिसाल पेश की है। यही वजह रही कि घाना के राष्ट्रपति ने इस सम्मान को भारत की उदार और नेतृत्वकारी भूमिका के लिए आभार बताया।

युवाओं और छात्रों के लिए नए अवसर

भारत और घाना के बीच शिक्षा, स्टार्टअप्स, और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को लेकर कई घोषणाएं हुई। इनसे दोनों देशों के युवाओं, विशेषकर छात्रों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। यह साझेदारी भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी नए रास्ते खोलने का कार्य करेगी।



एक सोच को मिला सम्मान: पत्रकारिता छात्रा की नज़र से

एक पत्रकारिता छात्रा के नाते मैं महसूस करती हूँ कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उस सोच को मिला है जो दुनिया को एक परिवार मानती है। यह हमारे लिए सीख है कि विदेश नीति सिर्फ सरकारों के बीच का संवाद नहीं, बल्कि आम लोगों, छात्रों और भावी पीढ़ियों के भविष्य से भी जुड़ी होती है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर गर्व और उत्साह की लहर देखने को मिली — यह भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का स्पष्ट संकेत है।



national interest international relations

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *