Juliana Marins Brazilian tourist

Ranu Yadav: इंडोनेशिया के माउंट पर एक Mountaineer जूलियाना की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैकिंग करते समय पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई।चार दिनों के भारी प्रयास के बाद उनका शव बरामद किया गया है। मरने से पहले जूलियाना ने अपनी मां को एक भावुक मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने अपने प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था।

26 साल की जूलियाना 21 जून को रिंजानी ज्वालामुखी पर ट्रैकिंग कर रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह 490 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
जूलियाना एक पोल डांसर और पब्लिसिस्ट भी थी। अपने आखिरी समय में उन्होंने अपनी मां को एक बेहद ही भावुक मैसेज भेजा।

उन्होंने लिखा कि,” मम्मी मै तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे बस यही डर है कि मै तुम्हे,पापा को या मेरी बहन को निराश ना कर दूं।इसके अलावा मुझे किसी भी मुश्किल से डर नहीं लगता।”
ऐसा कहा जाता है कि माउंट रिंजानी इंडोनेशिया का दूसरा सबसे ऊंचा ज्वालामुखी है।यह 12,000 फीट से ज्यादा ऊंचा है। लेकिन इसके बेहद खतरनाक रास्ते कई बार जानलेवा साबित होते है।

इंडोनेशिया अधिकारियों के मुताबिक,जूलियाना 6:30 बजे के करीब फिसलकर खाई में गिरी। ड्रोन कैमरा के रिकॉर्ड के हिसाब से शुरू में बचाव के लिए उनकी चीखे सुनाई दे रही थी। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह जिंदा है लेकिन घने कोहरे के कारण उनको खोज पाना काफी मुश्किल साबित हुआ। जिससे उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *