Surbhi yadav: मेक्सिको देश सबसे महत्वपूर्ण त्योहार मनाने जा रहा है, जिसकी शुरुआत इसी सप्ताह से होनी है। इस सप्ताह से मेक्सिको के घरों और गलियों को रंग-बिरंगी गेंदे के फूल, मोमबत्तियों से सजाया गया है, क्योंकि मेक्सिको में लोग “El Dia de los Muertos” यानी Day of the Dead मनाने की तैयारी कर रहे हैं। मेक्सिको निवासी अपने पूर्वज और मृत परिजनों को याद करने के लिए घरों और कब्रिस्तानों में इकट्ठा होते हैं। इस दौरान रंगीन जुलूस और पारंपरिक स्ट्रीट फूड, खास तरह की रोटी और हॉट चॉकलेट जैसी चीजें तैयार की जाती हैं। हर साल Day of the Dead उत्सव एक और दो नवंबर को मनाया जाता है। इन दिनों में लोग अपने प्रियजनों को याद करते हैं और उनके जीवन को उत्साह के रूप में मनाते हैं। यह अशोक का पर्व नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन और यादों का उत्सव है जो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

लोगों का मानना है यह मृत्यु नहीं, जीवन का उत्साह है।

मेक्सिको के निवासी मानते हैं कि Day of the Dead शोक मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन को मनाने का दिन है जो दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस समय जीवित और अमृत आत्माएं आपस में जुड़ सकती हैं। altars पर गेंदे के फूल और खास तरह का खाना रखा जाता है, जिनकी ख़ुशबू और रंग से आत्मा को लौटने में मदद मिलती है।

इतिहास और पारंपरिक मान्यता

Day of the Dead की जड़ें प्राचीन Aztec सभ्यता में हैं। एज़टेक लोग मानते थे कि मृत्यु जीवन का अंत नहीं, बल्कि जीवन की ही निरंतरता है। 14वीं से 16वीं सदी तक सेंट्रल मेक्सिको में रहने वाले एज़टेक मृत लोगों के लिए कई दिनों तक चलने वाले उत्सव मनाते थे। 1519 में जब स्पेनिश कॉलोनिस्ट मेक्सिको आए, तो उन्होंने यहां उत्सव को All Saints Day (1 नवंबर) और All Souls Day (2 नवंबर) के साथ मिला दिया। अंत में यहाँ Day of the Dead वर्तमान उत्सव के रूप में विकसित हुआ।

इस उत्सव के दौरान लोग कब्रिस्तान में altars तैयार करते हैं, जिन्हें ofrendas कहा जाता है। यह दो, तीन या सात स्तर के बनाए जाते हैं। जिसका अर्थ होता है – दो स्तर स्वर्ग और पृथ्वी, तीन स्तर purgatory सहित, और सात स्तर तक पहुँचाने वाली सीढ़ियों का संकेत देते हैं। वहीं Altars पर मृत परिजनों की तस्वीरें, उनका पसंदीदा खाना, मोमबत्तियाँ और गेंदे के फूल रखे जाते हैं। इन फूलों को मृतकों को घर तक लौटने के लिए मार्गदर्शक माना जाता है।

सप्ताह भर मनाया जाता है यह उत्सव

मुख्य रूप से उत्सव 1 और 2 नवंबर को होता है, लेकिन कुछ जगहों पर 27 अक्टूबर से सेलिब्रेशन शुरू हो जाता है, जहाँ पहले death pets को याद किया जाता है। इसके बाद के दिनों में altars तैयार किए जाते हैं। खास तौर पर यह मेक्सिको का त्योहार है, लेकिन लैटिन अमेरिका, Spain, USA और Philippine में भी इसे मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *