Ranu Yadav: भारतीय रेलवे ने एक नया सुपरऐप लॉन्च किया है। इसका नाम रेलवन है। Railone एप को रेलवे की टेक्नोलॉजी ब्रांच सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) ने डेवलेप किया है।इस नए ऐप को आईओएस ऐप स्टोर और एंड्रॉयड प्ले स्टोर प्लेटफॉर्म दोनों जगहों पर फ्री में डाउनलोड कर सकते है। इस ऐप में रिफंड और पेमेंट की भी सुविधा है साथ ही आप रियल टाइम ट्रेन ट्रैकिंग कर सकते है।
भारतीय रेलवे ने एक नया ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का नाम ‘RailOne’ है। इस नए सुपरऐप से यात्री रेलवे से जुड़ी सभी सुविधाओं का लाभ पा सकते हैं। इस नए रेलवन ऐप से यात्री अपना टिकेट बुक कर सकते है। प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकते हैं। PNR ट्रैक कर सकते हैं। ट्रेन का स्टेटस चेक सकते हैं और इसके जरिए आप अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।


ट्रेन टिकट बुकिंग्स में क्या बदलाव हुआ है?
भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहा है। इनमें से तीन बड़े बदलाव हैं, जिनसे यात्रियों को टिकट करने में काफी सुविधा होगी। इनमें तत्काल टिकट बुकिंग में बदलाव, वेटलिस्ट चार्ट बनाने में बदलाव और रिजर्वेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण अपग्रेड्स शामिल हैं। इस समय चार्ट्स ट्रेन चलने के 4 घंटे पहले बनते हैं, लेकिन अब 8 घंटे पहले ही बनेंगे।

रेलवे के इस ऐप में क्या है खास?
: रेलवे का पहला उद्देश्य है यात्रियों को आसान और सुव्यवस्थित इंटरफ़ेस के साथ बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करना।
: इस ऐप में रेलवे से जुड़ी सारी सुविधाएं उपलब्ध है। जिससे पैसेंजर को सभी सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा।
: यह ऐप सिंगल साइन – ऑन कैपेबिलिटी के साथ आया है जिससे आपकी मल्टीपल पासवर्ड याद करने की आवश्यकता नहीं होगी।
: इस ऐप के बाद यात्रियों को अलग- अलग रेल सुविधा के लिए अलग- अलग ऐप इंस्टॉल करने की आवश्यकता भी नहीं होगी।
: इस ऐप में आपको रजिस्ट्रेशन के लिए बहुत कम इन्फॉर्मेशन अपलोड करने की सुविधा है।
: इस ऐप में रेलवे ई वॉलेट भी है। जिससे यूजर्स अपने अकाउंट को सिम्पल न्यूमेरिक एमपिन और बायोमैट्रिक login ऑप्शन से भी एक्सेस कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *