पलक राजपूत, दिल्ली अरब सागर में भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। 15 सितंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना के एक जहाज ने भारतीय नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोत को टक्कर मार दी।
उस समय भारतीय युद्धपोत नियमित निगरानी मिशन पर था।सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी जहाज ने तेज गति से भारतीय जहाज के बेहद करीब आकर असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से पैंतरेबाजी की, जिसके कारण दोनों जहाजों में भिड़ंत हो गई।
हालांकि इस घटना में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भारत ने इसे गंभीरता से लिया है।घटना के अगले दिन 16 सितंबर को विदेश मंत्रालय (MEA) ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना का आचरण पूरी तरह अस्वीकार्य है।विदेश मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान का यह कदम अप्रैल 1991 में हुए भारत-पाक समझौते के आर्टिकल 10 का सीधा उल्लंघन है।
इस समझौते के तहत दोनों देशों के युद्धपोतों को अंतरराष्ट्रीय जल में एक-दूसरे से कम से कम 3 नॉटिकल मील की सुरक्षित दूरी बनाए रखनी होती है। भारत ने पाकिस्तान से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और द्विपक्षीय समझौतों का सम्मान करने को कहा है।

उत्तरी अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में भारतीय युद्धपोत के बेहद करीब आया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज – सांकेतिक तस्वीर
