रिया सिन्हा: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में कदम रखने वाले भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कप्तान शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी के निवास स्थान लोक कल्याण मार्ग पर हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अंतरिक्ष स्टेशन में उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली।
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती की ली गई तस्वीरें
सुभांशु शुक्ला जुलाई के महीने में अंतरिक्ष स्टेशन से वापिस धरती पर लौटे है। उनका इस मिशन के दौरान अनुभव गगणयान मिशन के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। इस मीटिंग के दौरान शुभांशु शुक्ला ने axiom 4 मिशन का पैच और धरती की तस्वीरें जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ली गयी है वो भी उपहार के तौर पर मोदीजी को भेठ की।
भारत का मिशन मिशन गगनयान
इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा “ शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी वार्ता हुई और बहुत सारे मुद्दो पर बात हुई जैसे की उनका अनुभव कैसा रहा अंतरिक्ष स्टेशन मे। हम साइंस और टेक्नोलॉजी में कैसे आगे बढ़ सकते है , और सबसे बड़ा है भारत का मिशन “ मिशन गगनयान “। मोदीजी ने कहा की सबसे बड़ी बात ये है की इंडिया को उन पर गर्व है।
शुभांशु शुक्ला ने 18 दिन का अपना मिशन जो की Axiom -4 पर था, 15 जुलाई 2025 को ख़त्म किय। इस मिशन के दौरान उन्होंने 60 से ज़्यादा प्रयोग किया। इस मिशन पर उनके साथ 3 और लोग गए थे। यह मिशन भारत के गगणयान मिशन के लिए बहुत ही एहम साबित होगा।
