Toshi Gupta: सर्दियों में आपकी भी स्किन रूखी और बेजान हो जाती हैं? अगर हाँ, तो ये खबर आपके लिए हैं। क्योंकि आज हम आपको कुछ खास होम रेमेडीज के बारे में बताएंगे। जिसकी मदद से आप इस परेशानी को जड़ से ख़त्म कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ स्पेशल स्किन केयर होम रेमेडीज के बारे में।
। – शहद और दूध का मिश्रण : सबसे पहले एक चम्च शहद और दही एक कटोरी में घोल लें। उसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिला कर अपने फेस पर लगाएं। जिसको करीब 10 से 15 मिनट के बाद अच्छे से धो लें। इस खास मिश्रण की मदद से आप आपकी स्किन को रूखी होने से बचा सकते हैं।
2- मलाई और बेसन का फेस पैक : एक चम्च मलाई में करीब आधा चम्च बेसन मिला कर एक गाढ़ा का घोल बना लें। इस घोल को आप अपने फेस पर अप्लाई करें। इसको अप्लाई करने के 10 मिनट बाद धो लें। यह फेस पैक आपकी स्किन को पोषण देने में हेल्प करेगा जिस से आपकी स्किन का रुखा पन दूर हो सकता हैं।
3- घी मसाज : रात में सोने से पहले आप अपने होंठों और हाथ पेरो पर घी लगाएं। घी लगाने के बाद उस से अच्छे से मसाज करें। इस मसाज को करने से आपकी फटी हुई स्किन जल्दी हील हो जाती हैं।
4- नींबू और शहद का घोल : आप सबसे पहले एक चम्च नींबू का रस लें। उस रस में एक चम्च शहद अच्छे से मिक्स करें। मिक्स करने के बाद आप उसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह घोल आपके चेहरे की रंगत को बढ़ाने में मदद करेगा। इसके अलावा आपकी रूखी और बेजान स्किन को अच्छा रखेगा।
5- एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल एक अच्छा तरीका हैं। जिसकी मदद से आप अपनी फटी स्किन को क्योर कर सकते हैं। आप रोज़ रात को एलोवेरा जेल से अपने फेस पर मसाज करें। एलोवेरा जेल की मसाज करने से आपकी स्किन ग्लो करेगी। इतना ही नहीं बल्कि यह आपकी स्किन से दाग धब्बे हटाने में भी मदद करेगा।
