Toshi Gupta: क्या आज भी आप अपनी सहेत से खिलवाड़ कर रहें हैं ? क्या आज भी आप प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते हैं ? अगर हां तो अपनी सेहत से खेलना बंद करिए। आने वाली 12 जुलाई सेप्लास्टिक बैग के बजाए पेपर बैग का इस्तेमाल करिए। क्योंकि, पुरी दुनिया में विश्व पेपर बैग डे मनाया जाता हैं। क्या आप जानते हैं विश्व पेपर बैग डे क्या हैं? और क्यों बनाया जाता हैं? नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।
विश्व पेपर बैग डे क्या हैं?
विश्व पेपर बैग डे हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता हैं। जिसका मकसद पेपर बैग को बढ़ावा देना हैं। यह दिन अपने आप में ही खास हैं। इस दिन सबसे आग्रह किया जाता हैं कि प्लास्टिक बैग का कम से कम युज करें। जिससे पर्यावरण प्रदूषण और सेहत से संबंधी समस्याएं कम होंगी।
विश्व पेपर बैग डे की शुरुआत कैसे हुई ?
विश्व पेपर बैग डे की शुरुआत साल 2018 में हुई थीं। जो की यूरोप की कंपनी यूरोपियन पेपर बैग के जरिए की गई थी।यूरोपियन पेपर बैग एक क्राफ्ट पेपर और पेपर बैग उत्पादकों की कंपनी हैं। जो की पेपर बैग के युज को बढ़ावा देता हैं। साथ हीं, फ्रांसिस वोले ने 1852 में पहेली बार पेपर बैग की मशीन का आविशकार किया था। आपको जानकर हैरानी होगी, 12 जुलाई 1859 को विलियम गुडले को पेपर बैग मशीन के लिए पेटेंट मिला था। इसलिए , विश्व पेपर बैग डे हर साल 12 जुलाई को मनाया जाता हैं।
पेपर बैग यूज करने से क्या क्या लाभ मिलते हैं ?
पेपर बैग यूज करने के बहुत से लाभ होते हैं जैसे-
1- पेपर बैग को आसानी से रीयुज कर सकते हैं।
2- यह बायो- डेग्रेडेब्ले होते हैं।
3- इनमें खाने का समान फ्रेश रहता हैं।
4- पेपर बैग से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता ।
5- पेपर बैग को रिसाइकिल करने से कोई हार्मफुल गैसेस रिलीज़ नहीं होती ।
