Toshi Gupta: सावन का महीना मतलब भगवान शिव का महीना। यह महीना हिन्दुओं के लिए एक पावन अवसर माना जाता हैं। इस अवसर पर कई प्रकार के चमत्कार देखे जाते हैं। लेकिन क्या आपने सुना हैं एक एसी नदी हैं, जो इस समय लाल रंग की हो जाती हैं? यह नदी बस सावन के महीने में लाल होती हैं। क्या यह भगवान शिव का कोई चमत्कार हैं? या इसके पीछे कोई गहरा राज़ हैं ? चलिए जानते हैं

कौन सी नदीं हैं जो सावन में होती हैं लाल रंग की ?

कैनो क्रिस्टल्स नामक नदी सावन में लाल रंग की हो जाती हैं। यह नदीं कोलंबिया में मौजूद हैं। कैनो क्रिस्टल्स सावन के मौसम में रंग बदलने में माहिर हैं। यह नदी जून से लेकर आने वाले 5 महीने में लाल रंग की रहती हैं। कोलंबिया की कैनो क्रिस्टल्स नदी 100 किलोमीटर के एरिया में फैली हैं। यह जादुई नदी सेरानिया डे ला मैकरेना नेशनल पार्क से गुजरती हैं। जो की दिखने में बहुत ही सुंदर हैं।

आखिर क्यों कैनो क्रिस्टल्स नदी लाल रंग में बदल जाती हैं ?

पावन, सावन के महीने में कैनो क्रिस्टल्स नदी लाल रंग में बदल जाती हैं। पहले यह नदी हल्की गुलाबी होती हैं। उसके बाद लाल रंग की होती हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि इसमें रहिंचोलकीस क्लैविगेरा नाम का एक पौधा उगता हैं। जो की लाल रंग का होता हैं। जिसकी वजह से नदी का पानी लाल रंग में बदल जाता हैं। साथ ही, रहिंचोलकीस क्लैविगेरा पौधा जून से लेकर नवंबर तक उगता हैं। इसलिए इस नदी का पानी 5 महीने के लिए लाल हो जाता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, लाल रंग से पहले यह नदी पीली, हरी और नील रंगों में भी बदलती हैं।

कोलंबिया की कैनो क्रिस्टल्स नदी की क्या खासियत हैं ?

कैनो क्रिस्टल्स नदी आपने आप में ही खास हैं। कैनो क्रिस्टल्स को “पांच रंगों की नदी” और “तरल इंद्रधनुष” के नाम से भी जाना जाता हैं। यह नदी दुनिया की सबसे चौड़ी नदी हैं। यह 100 किलोमीटर लंबी हैं। इस नदी की सुंदरता पुरी दुनिया में मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *