Toshi Gupta: ऑस्ट्रेलिया की धरती किसी जादुई दुनिया से कम नहीं हैं। इस जादुई दुनिया का जादू देखने हज़ारो लोग ऑस्ट्रेलिया जाते हैं। यहाँ एक ऐसी झील हैं जिसका पानी नीला नहीं बल्कि गुलाबी हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया की हिलियर झील की।

जानकारी के मुताबिक, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के मिडल आइलैंड पर मौजूद हिलियर झील का पानी गुलाबी हैं। जिसका गुलाबी रंग पूरी दुनिया में मशहूर हैं। हिलियर झील अपने आप में ही एक 8वां अजूबा हैं। इस अजूबे के आस पास मौजूद पेपरबार्क और नीलगिरी के पेड़ों के जंगल इसे और भी खूबसूरत बनाते हैं। गुलाबी रंग की वजह ये झील पर्यटकों के बीच काफी मशहूर हैं। दुनियाभर से लोग इस गुलाबी झील का लुत्फ़ उठाने आते हैं।

क्या हैं गुलाबी रंग का राज़?

सभी झीलों का पानी आमतौर पर सफ़ेद या नीला होता हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की हिलियर झील का पानी गुलाबी रंग का हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस झील में नमक, बैक्टीरिया और एल्गी की मात्रा बहुत ज़्यादा हैं। जिसकी वजह से इस झील का पानी गुलाबी रंग का है।

कितनी बड़ी हैं हिलियर झील?

हिलियर झील दूसरी झीलों के मुकाबले काफी छोटी हैं। इस गुलाबी झील की लम्बाई 600 (2,000 फ़ीट) हैं। वही अगर इसकी चौड़ाई की बात करें तो ये 250 मीटर चौड़ी हैं। हिलियर झील को पिंक लेक, सलाइन लेक के नाम से भी जाना जाता हैं ।

क्या इसका गुलाबी पानी पर्यटकों और जानवरों के लिए हानिकारक हैं?

जी नहीं, पिंक लेक का पानी बिलकुल भी खतरनाक या हानिकारक नहीं हैं। इस झील का पानी नमक, बैक्टीरिया और एल्गी की वजह से गुलाबी है। जो की पर्यटकों और जानवरों के लिए अच्छा माना जाता हैं।

दुनिया की दूसरी झीलें जिनका पानी गुलाबी हैं ?

ऑस्ट्रेलिया की हिलियर लेक एक लौती झील नहीं हैं, जिसका पानी गुलाबी हैं। दुनिया में और भी झीले हैं जिनका पानी गुलाबी हैं जैसे: युनचेंग झील (चीन), रेतवा झील (सेनेगल), सलिना डी टॉरेविएजा (स्पेन) आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *