Toshi Gupta: क्या आप भी इन विंटर्स फाटे होठ से परेशान हैं। अगर हां , तो आज हम आपकी यह परेशानी दूर करने वाले हैं। क्योंकि, आज हम आपको बताएँगे की कैसे मिंटो में आप अपने होठ ठीक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, कुछ होम रेमेडीज जिनकी मदद से आप फाटे होंठों से रहत पा सकते हैं।
नींबू और शहद का पैक : इस पैक को अप्लाई करने से आप सूखे होंठों को बचा सकते हैं। यह बहुत उपयोगी पैक हैं। इसको लगाने के लिए आप सबसे पहले 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएँ। इसे होंठों पर 10–15 मिनट लगाएँ और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। क्योकि शहद मॉइस्चराइज करता हैं, और नींबू एंटीबैक्टीरियल काम करता हैं, जिससे होंठ जल्दी ठीक होते हैं।
नारियल तेल या बादाम तेल : नारियल और बादाम तेल सबसे अच्छी होम रेमेडी हैं। क्योकि यह हमारी स्किन को मुलायम बनता हैं। अगर आप रोज़ रात को सोने से पहले थोड़ी मात्रा में नारियल तेल या बादाम तेल होंठों पर लगाएँ। तो आपके होंठों की गहराई को पोषण मिलेगा जिसकी मदद से आपके होठ ड्राई नहीं होंगे।
घी या मक्खन का इस्तेमाल : घी और मक्खन की मदद से भी आप अपने होंठों को रुखा होने से बचा सकते हैं। यदि आप ,1 एक चम्मच देसी घी या मक्खन लेकर अपने होठो की हलकी मसाज करेंगे तो आपके होंठों की नमी बानी रहेगी। जिससे आपके होठो को आराम मिलेगा।
शुगर स्क्रब : रोज़ यह रेमेडी अपनाने से आपके होठ मुलायम हो जाएंगे। इस रेमेडी के लिए आप 1 चम्मच शुगर में थोड़ा सा शहद या नारियल तेल मिलाएँ। होंठों पर हल्के हाथ से रगड़ें और 1–2 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से होठो की डेड स्किन हटती हैं, और होंठ नरम और चिकने बनते हैं।
पानी और हाइड्रेशन : सर्दी हो गर्मी हमे ज़्यदा से ज़्यदा पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती हैं। साथ ही साथ ऐसा करने से आपके होठ हाइड्रेटेड रहते हैं और फटने से भी बचते हैं।
