पलक राजपूत, दिल्ली जोधपुर: भारत-जापान के बीच रक्षा सहयोग में ऐतिहासिक पल देखने को मिला है। जापान के F-2A फाइटर जेट्स ने पहली बार भारतीय धरती से उड़ान भरी है।यह उड़ान राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर चल रहे संयुक्त हवाई अभ्यास ‘वीर गार्जियन-2026’ के तहत हुई।
जापान के एयर चीफ जनरल ताकेहिरो मोरिता जोधपुर में मौजूद रहे।
यह अभ्यास 9 से 22 सितंबर तक चल रहा है।इस अभ्यास में भारत की तरफ से स्वदेशी तेजस, Su-30MKI और राफेल जैसे फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स हिस्सा ले रहे हैं, जबकि जापान ने अपने 3 F-2A फाइटर जेट और 110 जवान भेजे हैं।इस मौके पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह और जापान के एयर चीफ जनरल ताकेहिरो मोरिता दोनों जोधपुर में मौजूद रहे और दोनों ने मिलकर तेजस फाइटर में उड़ान भी भरी।
अपत्सु मित्रम, मुश्किल समय में दोस्त।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ‘ईगल वन’ के तौर पर तेजस की अगुवाई की।एयर चीफ ने कहा – “अपत्सु मित्रम, मुश्किल समय में दोस्त। भारतीय वायुसेना और जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच यही रिश्ता है। ये अभ्यास दोनों देशों की Special Strategic Partnership का प्रतीक है।”रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इसे भारत-जापान रक्षा साझेदारी के लिए ‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’ बताया है।

जोधपुर में भारत-जापान का शक्ति प्रदर्शन: जापानी F-2 ने पहली बार भरी भारतीय धरती से उड़ान, एयर चीफ ने कहा- ‘अपत्सु मित्रम’
