Suvangi Pradhan: केंद्र सरकार ने देशभर के करोड़ों पेंशनधारकों को बड़ी राहत दी है…अब अगर किसी पेंशनर को गलती से तय राशि से ज़्यादा पेंशन मिल जाती है, तो सरकार या विभाग उसकी वसूली नहीं करेगा… वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में नया आदेश जारी करते हुए साफ कहा है कि यह नियम उन मामलों में लागू होगा, जहाँ पेंशनर की कोई गलती नहीं रही है…
बुजुर्ग पेंशनर्स को आर्थिक और मानसिक रूप से झेलनी पड़ती थी भारी परेशानी
कई बार तकनीकी त्रुटियों या विभागीय ग़लतियों के कारण पेंशन की गणना में गलतियाँ हो जाती हैं, जिससे कुछ पेंशनर्स को तय राशि से ज़्यादा भुगतान हो जाता है…पहले ऐसे मामलों में संबंधित विभाग उन पेंशनर्स से अतिरिक्त राशि रिकवरी करता था…इससे बुजुर्ग पेंशनर्स को आर्थिक और मानसिक रूप से भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी…अब वित्त मंत्रालय ने इन मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का निर्णय लिया है…
ईस फैसले का लाभ लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों को मिलेगा
इस फैसले का सीधा लाभ केंद्र सरकार के तहत आने वाले लाखों रिटायर्ड कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशन पाने वालों को मिलेगा…यह निर्णय न केवल राहत देने वाला है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी संवेदनशीलता दर्शाता है… मंत्रालय ने कहा है कि यदि पेंशनर की तरफ से कोई धोखाधड़ी या जानबूझकर गलत जानकारी देने जैसी बात सामने नहीं आती, तो उनसे अतिरिक्त भुगतान की वसूली नहीं की जाएगी…आदेश में यह भी कहा गया है कि ऐसी राशि को मानवीय भूल के तहत माना जाएगा…
भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बनाया जाएगा
वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों, पेंशन वितरण एजेंसियों और बैंकों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई रोक दें और भविष्य में भुगतान प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाएं ताकि ऐसी गलतियाँ दोबारा न हों…सरकार का यह कदम पेंशनर्स के लिए एक सुखद संदेश लेकर आया है— अब यदि गलती सिस्टम की है, तो उसकी सज़ा बुज़ुर्गों को नहीं भुगतनी पड़ेगी

