शिवानी यादव धर : धर में बनेगा मध्यप्रदेश का पहला पीएम मित्र पार्क, पहले चरण के लिए ₹773 करोड़ के टेंडर जारी किया। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम, टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा नया रूप।
प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल योजना के तहत मध्यप्रदेश के धर ज़िले में बनने जा रहे टेक्सटाइल पार्क के पहले चरण के लिए ₹773 करोड़ के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह पार्क प्रदेश की औद्योगिक पहचान को नया स्वरूप देगा। उन्होंने कहा कि इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश का सूती उत्पादन वैश्विक बाज़ार में पहुंचेगा।

पीएम मित्र योजना क्या है?

पीएम मित्र योजना की घोषणा केंद्र सरकार ने मार्च 2021 में की थी, जिसका उद्देश्य भारत को कपड़ा उत्पादन में वैश्विक नेतृत्व दिलाना है। योजना के तहत देशभर में सात आधुनिक टेक्सटाइल पार्क बनाए जा रहे हैं, जिनमें मध्यप्रदेश का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। इन पार्कों को ‘फाइबर से फैशन’ तक की पूरी वैल्यू चेन एक ही परिसर में उपलब्ध कराने के लिए विकसित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में कहाँ बन रहा है यह पार्क?

धर के भैंसोला गांव में बनने वाला यह पार्क लगभग 2,100 एकड़ में फैला होगा। इस पार्क में ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट, सौर ऊर्जा संयंत्र, ‘प्लग एंड प्ले’ फैक्ट्रियां, मजदूरों के लिए आवास, कंटेनर डिपो और लॉजिस्टिक्स हब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्थान दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर के पास होने के कारण निवेशकों के लिए सुविधाजनक रहेगा।सरकार को अब तक इस परियोजना के लिए ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने इसे “रोज़गार, निवेश और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण का संगम” बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *