Bhopal crime

गीता राय: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों को पहले प्यार हुआ फिर दोनों ने समलैंगिक रिश्ता बनाया और दीवानगी की हद इस कदर हुई कि युवक ने अपना लिंग परिवर्तन तक करवा लिया और लड़की बन गया। हालांकि इसके बाद आरोपी युवक ने उसे धोखा दे देते हुए ब्रेकअप कर लिया।

जानकारी के अनुसार

यह मामला भोपाल के गांधी नगर थाना इलाके का है. यहां एक ट्रांसवुमेन ने अपने पार्टनर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है. गांधीनगर पुलिस ने बताया कि भोपाल के रहने वाले समलैंगिक युवक की बहन की ससुराल नर्मदापुरम है जहां वो अक्सर जाता रहता था. इसी दौरान उसकी पहचान बहन के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई

9-10 साल पहले शुरू हुई कहानी

गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र के अनुसार प्यार की यह कहानी तकरीबन 10 साल पहले शुरू हुई, जब 25 साल का अंशुल यादव अपनी बहन के ससुराल नर्मदापुरम पहुंचा। इस दौरान अंशुल की मुलाकात 27 साल के शख्स आदित्य यादव से हुई। दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

दोनों युवकों में पहले दोस्ती हुई और फिर बाद में अफेयर हो गया और दोनों युवक रिलेशनशिप में आ गए. इस दौरान नर्मदापुरम में रहने वाले युवक ने पीड़ित युवक को शादी का वादा भी किया. दोनों में तय हुआ कि भोपाल में रहने वाला युवक जेंडर चेंज करवाकर लड़की बनेगा, जिसके बाद दोनों शादी कर लेंगे.

इसके बाद ट्रीटमेंट के तहत पीड़ित ने हार्मोनल चेंज के लिए पहले दवाई लेना शुरू की. फिर इंदौर के एक अस्पताल में जेंडर चेंज करवाकर लड़की बन गया. जब जेंडर चेंज हो गया तब भी वह दोनों रिलेशन में रहे. लेकिन आरोप है कि नर्मदापुरम में रहने वाला पार्टनर अब शादी से इनकार कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *