Muskan Garg: कई दिनों की चुप्पी के बाद, स्मृति ने आज (5 दिसंबर 2025) को इंस्टाग्राम पर पहली बार पोस्ट किया। यह पोस्ट किसी निजी तस्वीर की नहीं, बल्कि एक ब्रांड के लिए प्रमोशनल वीडियो था। लेकिन स्मृति की उंगली में सगाई की रिंग नहीं थी, इस पोस्ट ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह वीडियो शादी से पहले का भी हो सकता है, इसलिए लोगों में सवाल उठने लगे कि क्या रिंग जानबूझ कर उतारी गई है या नहीं। कई फैंस ने अपनी चिंताए भी जाहिर की।
शादी क्यों टाली गई क्या हुआ था?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और म्यूजिक-कंपोज़र पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में प्रस्तावित थी। लेकिन इसी दिन स्मृति के पिता को अचानक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसके बाद पलाश मुच्छल को भी तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसी कारण दोनों परिवारों ने शादी को अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला लिया। सिर्फ शादी ही नहीं इसके बाद स्मृति ने इंस्टाग्राम से पहले की सारी शादी-साजी और सगाई से संबंधित तस्वीरें भी हटा दीं। फैंस और सोशल मीडिया पर इस कदम को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।
सोशल मीडिया रिएक्शन: प्यार, सहानुभूति और फैंस के दिल में उठते सवाल:
फैंस की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही:
कुछ ने लिखा: “Smile is back 🧿🥹❤️ (and the ring is gone)” यानी हंसी वापस आई, पर रिंग चली गई और कुछ मत बोलो मेरी Queen को।
एक यूज़र ने कहा, “वो मुस्कुरा रही है, पर उसकी आँखों में उदासी साफ दिख रही है”।
वहीं कई ने कहा कि हो सकता है यह वीडियो सगाई से पहले शूट किया गया हो लेकिन रिंग की कमी ने अफवाहों को ओर हवा दे दी है।
कुल मिलाकर, पोस्ट देखकर ऐसा लगा मानो स्मृति पीछे मुड़कर देख रही हों एक तरफ वह अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन दिल में कोई आहट अभी भी बाकी है।
दर्द, उम्मीद और आगे की राह में क्या होना है?
स्मृति मंधाना की यह पहली पोस्ट इस बात का प्रतीक बन गयी है कि जीवन चलता रहता है चाहे हालात कैसे भी हों। लेकिन रिंग की कमी ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि दिल अभी भी टूट रहा है। जहाँ एक ओर फैंस उनकी मुस्कान में सांत्वना देख रहे हैं, वहीं कई ये मानते हैं कि यह सब कुछ खत्म नहीं है और आगे भी रिश्ता कहीं जाने वाला है। फिलहाल, शादी के लिए नई तारीख या कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन स्मृति की पोस्ट यह बताती है कि चाहे कितनी भी टूटन हो उम्मीद की किरण अभी भी बाकी है।
