Toshi Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल जीतने आ रही हैं। जी हाँ, वह अपनी नई फिल्म “तेरे इश्क़ में “ नज़र आने वाली हैं। जिसमें आपको उनके साथ तमिल सिनेमा के एक्टर धनुष दिखाई देंगे। हाल ही में, कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया था। जिमसें दोनों एक्टर्स को फैंस ने खूब पसंद किया। तो चलिए जानते हैं आखिर कैसा हैं फिल्म का टीज़र ?
क्या हैं “तेरे इश्क़ में” का ट्रेलर ?
फिल्म के ट्रेलर में धनुष और कृति सेनन की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ट्रेलर की शुरुआत हल्दी सेरेमनी से होती हैं। जिसमें कृति पीले और गुलाबी रंग के सूट में केहर ढाती हुई नज़र आ रही हैं। तभी हल्दी सेरेमनी के दौरान एक जुनूनी आशिक की एंट्री होती हैं। यह जुनूनी आशिक़ और कोई नहीं बल्कि धनुष हैं। इसके बाद कहानी आगे बढ़ कर बनारस पहुँचती हैं। जहाँ धनुष अपने ऑनस्क्रीन पिता अंतिम संस्कार करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी सीन के साथ धनुष एक जानदार डायलॉग बोलते हैं, “अपने बाप को जलाने गया था बनारस, सोचा तेरे लिए गंगाजल लेता आऊं। नई जिंदगी शुरू कर रही हैं। पुराने पाप तो धो ले।” इतना कहने के बाद वह उन पर गंगाजल डाल देते है। इसके बाद वह फिर से कहते हैं, “शंकर करें कि तेरे भी बेटा हो। तुझे भी पता चले कि इश्क में जो मर जाते हैं, वो भी किसी के बेटे होते हैं।“
कब होगी रिलीज़ ?
अगर इसकी रिलीज डेट की बात करें तो, यह 28 नवंबर को हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज़ की जाएगी। जिसका फंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं। आपको बता दे, इस फिल्म को भूषण कुमार और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस की है
