Muskan Garg: भारत में जन्मतिथि का आध्यात्मिक महत्व बहुत पुराना है। ज्योतिष के अनुसार हर जन्मांक (Birth Number) के लिए एक विशिष्ट देवता और एक शुभ मंदिर माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि व्यक्ति अपने जन्मांक के अनुरूप मंदिर में दर्शन करता है, तो उसे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, प्रगति और मानसिक शांति प्राप्त होती है। आइए जानें जन्मतिथि के अनुसार भारत के 9 प्रमुख मंदिर, जहाँ मनुष्य को अवश्य दर्शन करने जाना चाहिए।

जन्मांक 1: श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या
जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है, उनपर सूर्य देव का प्रभाव रहता है। अयोध्या के श्री रामलला का दर्शन आत्मविश्वास, सफलता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाता है।

जन्मांक 2: श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी (ओडिशा)
जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 को हुआ है, उनके लिए चंद्र प्रभावी ग्रह है। श्री जगन्नाथ जी के दर्शन मन को शांति और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है।

जन्मांक 3: श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा

जन्मांक 3, (12, 21) वाले गुरु ग्रह के प्रभाव में आते हैं। मथुरा के श्री कृष्ण मंदिर का दर्शन ज्ञान, सौभाग्य और प्रगति प्रदान करता है।

जन्मांक 4 : तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

राहु से प्रभावित जन्मांक 4, (13, 22) वालों के लिए बालाजी का दर्शन बाधा दूर करने और आर्थिक स्थिरता लाने वाला माना गया है।

जन्मांक 5: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात

बुध ग्रह से प्रभावित जन्मांक 5,(14,23) को सोमनाथ जी का दर्शन बुद्धि, व्यापार सफलता और निर्णय क्षमता बढ़ाता है।

जन्मांक 6: वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू-कश्मीर

जन्मांक 6,(15,24) पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है। माता वैष्णो देवी की यात्रा प्रेम, सौंदर्य, समृद्धि और परिवार में सुख लाती है।

जन्मांक 7: ब्रह्मकपाल, बद्रीनाथ (उत्तराखंड)

जन्मांक 7,(16,25) वालों पर केतु का प्रभाव होता है। बद्रीनाथ क्षेत्र में ब्रह्मकपाल पूजा से पितृ दोष शांत होता है और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है।

जन्मांक 8: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन

शनि से प्रभावित जन्मांक 8,(17,26)वालों के लिए महाकाल का आशीर्वाद कष्टों को कम करता है और करियर में स्थिरता लाता है।

जन्मांक 9: मंगलदेव मंदिर, तिरुवण्णामलई (तमिलनाडु)

जन्मांक 9,(18, 27) मंगल ग्रह से प्रभावित होते है। इसलिए मंगलदेव की पूजा साहस, ऊर्जा, स्वास्थ्य और जीवन में उत्साह लाती है।

सनातन धर्म में जन्मांक के अनुसार मंदिर दर्शन एक व्यक्ति के जीवन को बदलने का एक साधन माना गया है और ये धार्मिक यात्राएं आत्मा, शरीर और मन को संतुलित करती हैं।









Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *