Toshi Gupta: क्या आपकी बॉडी भी अपना रंग बदल रही हैं ? क्या आपकी बॉडी में भी सफेद रंग के धब्बे नजर आ रहे हैं? यदि हां, तो यह खबर आपके लिए हैं। जी हां, अगर आपको भी अपने शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई दें रहे हैं। तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आप भी विटिलिगो के शीकार हो गए हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या हैं विटिलिगो? क्या हैं इसके लक्षण ?
विटिलिगो (Vitiligo) क्या होता हैं ?
विटिलिगो एक तरीके की बीमारी या समस्या हैं। जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती हैं। यह एक तरह की स्किन कंडिशन होती हैं। जिसमें आपकी स्किन का रंग सफेद होने लगता हैं। आमतौर पर इसकी शुरुआत छोटे-छोटे सफेद रंग के धब्बे से होती हैं। जो धिरे धिरे करके पूरे शरीर में फैल जाते हैं। यह समस्या तब आती हैं जब आपकी बॉडी में मेलानोसाइट्स की कमी होती हैं।
मेलानोसाइट्स (melanocytes) क्या होती हैं ?
मेलानोसाइट्स एक तरह के स्पेशल सेल्स होते हैं। मेलनॉइट्स हमारी बॉडी में मेलेनिन नाम का एक पिगमेनंट रिलिज करता हैं। जो हमारे बालों को, स्किन को और आंखो को कलर देने में मदद करता हैं। मेलेनिन पिगमेनंट की कमी होने के कारण हमें विटिलिगो (Vitiligo) जैसी बीमारी का सामना करना पड़ता हैं। मेलेनिन बहुत से फैक्टर्स की वजह से कम होता हैं। जैसे- जेनेटिक फैक्टर्स , एनवायर्नमेंटलन फैक्टर, उम्र का बढ़ना आदि।
विटिलिगो (Vitiligo) के क्या- क्या लक्षण होते हैं ?
विटिलिगो के शुरुआती लक्षण ज्यादातर हाथों पर या चेहरे पर देखने को मिलते हैं। इसके कुछ लक्षण जैसे-
1- बालो का रंग उड़ना।
2- शरीर में खुजली होना।
3- मुंह और नाक के अंदर की त्वचा का कलर चेंज होना।
4- आंखो के निचे सफेद धब्बे आना।
साथ ही आपको बता दें, इससे बचने के लिए हेअल्थी खाना खाएं। अपने लाइफस्टाइल में सुधार लाए। साथ ही, धूप की हानिकारक UV रेज़ से बचें।
