Muskan Garg: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है उनका पैपराज़ी पर भड़कना। जया बच्चन अपने सख्त और स्पष्ट स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, और कई बार मीडिया के व्यवहार को लेकर अपनी नाराज़गी जताती रही हैं। लेकिन इस बार उनकी नाराज़गी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया, जिसने लोगों में बहस छेड़ दी है कि आखिर वे बार-बार पैपराज़ी पर क्यों भड़क जाती हैं।

इवेंट में ऐसा क्या हुआ जिसपर जय बच्चन भड़क गई:
हाल ही में जया बच्चन एक इवेंट में शामिल होने पहुंचीं। जैसे ही वे स्थल पर उतरीं, पैपराज़ी ने उन्हें घेर लिया और लगातार फ्लैश लाइट के साथ फोटो खींचने लगे। फोटोग्राफर्स नज़दीक आकर बार-बार उन्हें तस्वीरों के लिए पुकार रहे थे। इससे परेशान होकर जया बच्चन ने सख्त लहजे में कहा—
“कितनी बार समझाऊं? ऐसे मत किया करो। थोड़ा दूरी और सम्मान रखना सीखो।”
उनकी यह प्रतिक्रिया कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

जया बच्चन पहले भी जताती रही हैं नाराज़गी:

यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन पैपराज़ी पर गुस्सा हुई हों। इससे पहले भी कई बार वह तस्वीरें लेने की ज़िद को लेकर अपनी असहमति व्यक्त कर चुकी हैं। वह अक्सर कहती हैं कि
“सेलिब्रिटी भी इंसान हैं, हर समय कैमरों के सामने रहना जरूरी नहीं।”
उनका कहना है कि, मीडिया का उद्देश्य खबर दिखाना है, लेकिन कभी-कभी पैपराज़ी निजी स्पेस की अनदेखी कर देते हैं।

सोशल मीडिया ऑडियंस की प्रतिक्रियाएँ:

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। कुछ लोगों ने जया बच्चन का समर्थन किया और कहा कि उनके साथ सम्मानजनक दूरी रखनी चाहिए। वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि पैपराज़ी भी अपना काम कर रहे हैं, और जया बच्चन का रवैया हमेशा बहुत सख़्त रहता है और उन्होंने ओवररिएक्ट करदिया है।

जया बच्चन के इस व्यवहार ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सेलिब्रिटीज़ और पैपराज़ी के बीच सीमाएं क्या होनी चाहिए। जहां सेलिब्रिटी अपनी प्राइवेसी चाहते हैं, वहीं मीडिया को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए संतुलन बनाना ज़रूरी है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *