Toshi Gupta: आपने लाल, गुलाबी या रंग बिरंगे पौधों के बारे में सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे पौधे के बारे में सुना हैं, जो सभी बीमारियों से दूर रखता हैं ? जी हां हम बात कर रहे हैं द्रोणपुष्पी पौधे की। यह दुनिया का ऐसा पौधा हैं जो किसी भी बीमारी का खातमा कर सकता हैं। इसके अलावा यह मानसून में तो काफी ज्यादा फायदेमंद होता हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं द्रोणपुष्पी ?

क्या हैं द्रोणपुष्पी ?

द्रोणपुष्पी एक पौधा हैं। द्रोणपुष्पी को ल्यूकस सेफेलोट्स के नाम से भी जाना जाता हैं। यह पौधा ज्यादातर भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में पाया जाता हैं। द्रोणपुष्पी पौधा 60-90 सेमी ऊँचा होता हैं। इस पौधे के फूल छोटे और सफेद रंग के होते हैं। साथ ही ल्यूकस सेफेलोट्स एक वार्षिक पौधा हैं। जो बारिश के मौसम में उगता हैं।

द्रोणपुष्पी मानसून में कैसे कारगर हैं ?

यह औषधीय द्रोणपुष्पी पौधा मानसून में काफी उपयोगी होता हैं। मानसून में होने वाले सर्दी, जुकाम, बुखार को यह ठीक कर देता हैं। क्योंकि इस पौधे में एंटीपायरेटिक सब्सटांस होता हैं। एंटीपायरेटिक सब्सटांस तेज बुखार को आसानी से कम कर देता हैं। बुखार के साथ साथ यह सर्दी जुकाम को भी जढ़ से मिटा देता हैं। साथ ही साथ मानसून में होने वाले स्किन इन्फेक्शन को भी ठीक करता हैं।

किन- किन बीमारियों को यह पौधा खत्म करता हैं ?

ल्यूकस सेफेलोट्स बहुत सी बीमारियों को ठीक कर सकता हैं। जैसे- पीलिया, टाइफाइड आदि। इसके अलावा सूजन, गठिया, और एनीमिया में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं। आपको हैरानी होगी ल्यूकस सेफेलोट्स बिच्छू के डंक के दर्द को कम करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *