Toshi Gupta: क्या आप भी अपने पैरो को सुंदर बनाने के लिए फिश स्पा या फिश पेडीक्योर का सहारा लेते हैं ? यदि नहीं, तो लेनी शुरु किजिए। क्योंकि फिश स्पा एक शानदार तरीका हैं। जिससे आप अपने पैर मुलायम और सुंदर बना सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिश स्पा क्या होता हैं ? नहीं तो चलिए जानते हैं-

फिश स्पा क्या होता हैं ?

फिश स्पा एक तरह की स्किन केयर थेरेपी होती हैं। जिसकी मदद से आपकी स्किन ओर भी अच्छी हो जाती हैं। दरअसल, इस थेरेपी को मछलियों के दुवारा कराया जाता हैं। इस प्रोसेस में गर्रा रूफा नामक फिश का यूज होता हैं। गर्रा रूफा फिश आपके पैरों की डेड स्किन निकाल लेती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, इस फिश के पास दांत नहीं होते। यह थेरेपी कराते समय आपके पैरो में गुदगुदी होती हैं। लेकिन जिसके बाद आपके पैर एक दम मुलायम हो जाते हैं।

फिश स्पा में गर्रा रूफा फिश ही क्यों इस्तेमाल होती हैं ?

गर्रा रूफा फिश वेस्टर्न एशिया में पाई जाती हैं। इनका साईज 3-6 इनचेस होता हैं। गर्रा रूफा फिश को डॉक्टर फिश भी कहां जाता हैं। क्योंकि रूफा फिश पैरो के सिरोसिस और मस्सा जैसी बीमारियों को दूर रखती हैं। साथ ही, इस फिश के काटने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। इन्हीं सब कारणों से फिश स्पा में गर्रा रूफा फिश का यूज किया जाता हैं।

लेकिन क्या फिश स्पा से खतरा भी हो सकता हैं ?

जी हां बिल्कुल, फिश स्पा खतरा भी हो सकता हैं। यदि आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव हैं तो आपको स्किन इन्फेक्शन हो सकता हैं। फिश स्पा के दौरान फिश बाईट से आपके टोएनेल्स डैमेज हो सकते हैं। फिश स्पा के दौरान आप पसोरिअसिस, एक्जिमा जैसी बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *