Toshi Gupta: आपने यह तो सुना ही होगा कि बादाम खाने से दिमाग तेज होता हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा हैं, कि आखिर बादाम खाने से ही दिमाग क्यों तेज होता हैं? या बादाम में ऐसा होता क्या हैं जो हमारे दिमाग को तेज करता हैं? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, बादाम को ब्रेन फूड क्यों कहां जाता हैं? बादाम के कुछ खास राज़ जो इसे सबसे अलग बनाता हैं? इसको खाने से क्या क्या फायदे होते हैं ?
बादाम को ब्रेन फूड क्यों कहां जाता हैं ?
बादाम को हमेशा से ही ब्रेन फूड कहा जाता हैं। यह एक ड्राई फ्रूट हैं। जो दिमाग को तेज़ रखता हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि बादाम में विटामिन-ई प्रेजेंट होता हैं। विटामिन-ई को टोकोफेरोल भी कहा जाता हैं। दरअसल , विटामिन-ई की वजह से हमारी बॉडी में मेमोरी सेल्स बनते हैं। जिसकी मदद से हमें चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं। साथ ही, बादाम में मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, भी होता हैं। जो हमारे दिमाग को मजबूत रखता हैं। इसलिए कहा जाता हैं बादाम खाने से दिमाग तेज होता हैं। यही कारण हैं, जिसकी वजह से बादाम को ब्रेन फूड भी कहां जाता हैं।
किन लोगों को बादाम से दूर रहना चाहिए ?
वैसे तो हर किसी को बादाम खाना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को बादाम से दूरी बनानी चाहिए। यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी हैं। या आपकी किडनी में पथरी की समस्या हैं। तो आपको बादाम नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको digestion से संबंधित कोई परशानी हैं तो आपको बादाम से दूरी बना लेनी चाहिए।
बादाम खाने से क्या- क्या फायदें होते हैं?
बादाम खाने के कुछ खास फायदें-
1- बादाम खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
2- यह बीपी को कंट्रोल में रखता हैं।
3- बादाम में हाई अमाउंट में फाइबर होता हैं। जो वजन को कंट्रोल करता हैं।
4- बादाम खाने से आपके बाल और स्किन अच्छी रहती हैं।
5- साथ ही साथ, यह खाने से आपका हार्ट हेअल्थी रहता हैं।
