Toshi Gupta: क्या आपने कभी एसी शादी के बारे में सुना हैं, जहां शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्हा- दुल्हन का तलाक करा दिया जाता हैं। सनने में थोड़ा अजीब हैं, लेकिन असम में एक एसी अद्बुध शादी कराई जाती हैं जहां, शादी के बाद दुल्हा- दुल्हन का तलाक करा दिया जाता हैं। जी हां, इस शादी का नाम फ्रॉग मैरिज हैं। यानी मेंढकों की शादी। तो चलिए आपको बताते हैं कि, आखिर क्या हैं यह फ्रॉग मैरिज?

फ्रॉग मैरिज क्या होती हैं?

फ्रॉग मैरिज एक तरह की शादी होती हैं। जिसमें मेंढक और मेंढकी की शादी कराई जाती हैं। यह शादी इंसानों की शादी से मिलती जुलती होती हैं। जहां बारात भी आती हैं। मेंढकी को दुल्हन की तरह सजाया भी जाता हैं। इस फ्रॉग मैरिज में इंसानी शादी की सारी रस्में निभाई जाती हैं। जिसमें मेंढक मेंढकी की मांग में सिंदूर भरता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी, शादी के बाद विवाहित मेंढक मेंढकी को पानी में छोड़ा दिया जाता हैं। क्योंकि पानी में छोड़ने के बाद ही यह शादी पुरी तरह से सफल मानी जाती हैं।

आखिर फ्रॉग मैरिज क्यों कराई जाती हैं?

मेंढक मेंढकी की शादी कराने के पीछे छिपे कारणों को सुनकर आप भी हैरान रहे जाएंगे। क्योंकि मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता हैं, इनकी शादी कराने से रुकी हुई बारिश भी होने लगती हैं। आपको बता दें, फ्रॉग मैरिज बारिश के लिए कराई जाती हैं। वहां के लोगों का ऐसा मानना हैं कि, इनकी शादी कराने से बारिश होने लगती हैं। इसलिए वह मेंढक और मेंढकी की शादी करा देते हैं।

शादी के बाद तलाक क्यों कराया जाता हैं?

इस अद्बुध शादी में कुछ दिनों बाद मेंढक और मेंढकी का तलाक भी कराया जाता हैं। क्योंकि इनकी शादी के बाद होने वाली बारिश इतनी तेज होती हैं कि वहां जल भराव की स्थिति पैदा होने लगती हैं। तो इस स्थिति से बचने के लिए मेंढक और मेंढकी का तलाक करा दिया जाता हैं। साथ ही आपको बता दें, हाल ही में असम में करीब 700 परिवारों ने मेंढक और मेंढकी की शादी कराई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *