Toshi Gupta: क्या आपने ऐसे मोज़े के बारे में सुना हैं जिसकी कीमत एक, दो नहीं बल्कि सात लाख हैं। जी हां एक ऐसा मोजा जो दिखने में तो कुछ खास नहीं लेकिन इसकी कीमत एसी की हर कोई दंग रह जाए। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा कौन सा मोज़ा हैं जिसकी कीमत 7 लाख रुपये हैं? आखिर क्या हैं इस 7 लाख वाले मोज़े की खासियत?
क्या हैं 7 लाख का मोज़ा?
7 लाख का मोज़ा कोई मामूली मोज़ा नहीं बल्कि माइकल जैकस्न का मोज़ा हैं। जी हां, हाल ही में फ्रांस में हुई मोज़ो की नीलामी में माइकल जैकस्न का मोज़ा बेचा गया। जिसकी 7 लाख रुपये थी। यह मोज़ा दिखने में बहुत ही गंदा हैं। इसका रंग सफेद से हल्का पिला हो चुका हैं। इतना ही नहीं बल्कि, इस पर लगे चमकीले सितारे भी अपनी चमक छोड़ चुके हैं।
आखिर माइकल जैकस्न का यह मोज़ा मिला कहां से?
इस 7 लाख के मोज़े की नीलामी ओरोरे इली नामक एक आदमी ने करीं। जिसके मुताबिक, यह मोज़ा 28 साल पहले माइकल जैकस्न ने पहना था। यह मोज़ा साल 1996 में हिस्ट्री वर्ल्ड टूर के दोरान माइकल जैकस्न ने पहना था। इसके अलावा उन्होंने यही मोज़ा साल 1977 में अपने एक कॉन्सर्ट में भी पहना था। आपको जानकर हैरानी होगी, इसकी पहली निलामी किमत 3400 डॉलर थी।
कौन थें माइकल जैकस्न?
माइकल जैकस्न एक अमेरिकन पॉप सिंगर , सांग राइटर और डांसर थें। जिनका जन्म 29 अगस्त 1958 में हुआ था। आपको बता दें, माइकल जैकस्न को “किंग ऑफ़ पॉप” के नाम से भी जाना जाता था।
