Toshi Gupta: क्या आपको लगातार सिर दर्द होता हैं? गर्दन दर्द होता ? या फिर उल्टी जैसा होता हैं। तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योंकि आज हम आपको एक एसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में तो आम बीमारीयो की तरह हैं। लेकिन असर बहुत खतरनाक हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं वर्टिगो की। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वर्टिगो? क्या हैं इसके लक्षण?
क्या हैं वर्टिगो ?
वर्टिगो एक खतरनाक स्थिति होती हैं। जिसमें अचानक आपको आपके आस- पास की चीजें गुमती हुई नजर आने लगती हैं। आपको ऐसा लगता हैं की आपका बैलेंस बिगड़ रहा हैं। जिसकी वजह से आप जमीन पर गिर जाएंगे। वर्टिगो कोई बीमारी नहीं हैं। लेकिन एक गंभीर स्थिति हैं। वर्टिगो समस्या दो टाइप की होती हैं। जैसे पेरिफेरल वर्टिगो और सेंट्रल वर्टिगो।
वर्टिगो के क्या क्या लक्षण होते हैं ?
वर्टिगो के कुछ लक्षण जैसे-
1- आपको आपके आस पास की चीजें घुमती हुई नजर आती हैं।
2- आपको उल्टी जैसा महसूस होने लगता हैं।
3- इस समस्या के कारण आपकी आंखों का संतुलन बिगड़ने लगता हैं।
4- वर्टिगो में आपको तेज़ सिरदर्द और गर्दन दर्द होता हैं।
5- साथ ही कभी कभी आपको सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं।
वर्टिगो से कैसे बचें?
वर्टिगो से बचेने के लिए आप कुछ घरेलू उपांए कर सकते हैं। जैसे-
1- शराब का सेवन करने से बचें।
2- तनाव से बचें।
3- अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें।
4- पोषण से भरा खाना खाएंय।
लेकिन यदि आपको सिरदर्द, बुखार, गर्दन दर्द, तेज़ होने लगे तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संर्पक करें।
