Muskan Garg: बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों की बाते हमेशा से चर्चा में रही है। हर कोई मानता है कि ये स्टारकिड इसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। बहुत से मामलों में ऐसा हुआ भी है, लेकिन एक स्टारकिड ने अपने सुपरस्टार पिता को प्यार तो किया, लेकिन अभिनय नहीं करते हुए कुछ ऐसा किया जो उन्हें और अलग बनाता है। दरअसल, आज हम एक्टर आर माधवन और उनके बेटे वेदांत माधवन की बात करने वाले है।

2023 में मलेशिया में पांच स्वर्ण पदक जीते थे


परंतु उससे पहले आप ये जानले की वेदांत माधवन के स्वर्ण पदक जीतने की खबर जो सुर्खियों में चल रही है वो सही नहीं है आर माधवन के बेटे वेदांत ने 2023 में मलेशिया में पांच स्वर्ण पदक जीते थे, 2025 में नहीं। आर. माधवन के बेटे वेदांत ने भारत के लिए मलेशियाई ओपन तैराकी चैंपियनशिप में पाँच स्वर्ण पदक जीते, जिससे उनके पिता गर्व से भर गए। वेदांत ने 50, 100, 200, 400 और 1500 मीटर की स्पर्धाओं में जीत हासिल की। उन्होंने पहले भी कई टूर्नामेंटों में पदक जीते हैं, जैसे खेलो इंडिया गेम्स और डेनिश ओपन, यह उनका खेलो के प्रति जुनून और कठोर अनुशासन को दिखाता है।

मलेशियाई आमंत्रण आयु वर्ग चैंपियनशिप 2023

वेदांत ने 50, 100, 200, 400 और 1500 मीटर में पांच स्वर्ण पदक जीते और दो व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड भी बनाए और भारत के गौरव को दुनिया भर में ऊंचाई तक पहुंचाया। खेलो भारत युथ गेम्स 2023: उनकी टीम ने महाराष्ट्र में 100 मीटर, 200 मीटर और 150 मीटर में तीन स्वर्ण पदक और 400 मीटर और 800 मीटर में दो रजत पदक जीते और अपना नाम आगे बढ़ाया। डेनिश ओपन उन्होंने 2022 डेनिश ओपन उन्होंने स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं और खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपना नाम बनाया है।

लातविया और थाईलैंड ओपन

लातविया और थाईलैंड ओपन में कांस्य पदक जीते हैं। आर. माधवन अक्सर सोशल मीडिया पर वेदांत की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हैं और वह हमेशा अपने बेटे के सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। 2021 में, माधवन और उनकी पत्नी वेदांत, अपने बेटे के ओलंपिक सपनों को पूरा करने में मदद करने के लिए दुबई भी चले गए थे।

वेदांत का लक्ष्य और करियर

वेदांत का पूरा ध्यान तैराकी पर है और उनका लक्ष्य भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतना है।
उन्हें लगता है कि वह अपने पिता की तरह दृढ़ निश्चयी हैं।
वेदांत अपने खेल में असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं और देश के सबसे अच्छे तैराकों में से एक बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *