
रानू यादव। शेफाली जरीवाला एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो “कांटा लगा” गाने के वीडियो से मशहूर हुई थीं और लोगों के दिलों पर राज किया था। लेकिन अब वो नही रहीं। शेफाली का 42 साल की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
रुला देगी शेफाली जरीवाला की कहानी!
शेफाली का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में एक गुजराती परिवार में हुआ था। शेफाली के पिता सतीश जरीवाला एक कारोबारी हैं और उनकी मां सुनीता जरीवाला भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में काम करती थीं। शेफाली हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती थी और उनका अंतिम संस्कार भी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार ओशिवारा हिंदू श्मशान घाट पर हुआ जिसमें कई सारे सिलेब्स पारस छाबड़ा, रश्मि देसाई, सुनिधि चौहान, आरती सिंह, महिरा शर्मा आदि शामिल हुए।
दो-दो शादियां, अफेयर, फिर भी मां बनने का एक अधूरा सपना!
शेफाली ने अपने एक्स पति पर घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़न के आरोप लगाए थे और उनपर FIR भी दर्ज कराई थी। 2014 में शेफाली ने पराग त्यागी से शादी कर ली। शादी के बाद एक और जंग शुरू हुई वो है मां बनने की! उम्र का ज्यादा होना और मेडिकल दिक्कतों से वो मां नही बन पाई। अब शेफाली नहीं रहीं!उनकी मौत के बाद पति और मां का रोता-बिलखता चेहरा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शेफाली जो कभी ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध का चमकता स्टार थीं ,आखरी उनके अंदर कौन सी जंग चल रही थी जिसके वजह से 27 जून की रात हार्ट अटैक ने उनकी जिंदगी झीन ली। अब सबके मन में यही सवाल है कि इतनी स्ट्रॉन्ग दिखने वाली और हेल्थी रहने के लिए लोगों को सलाह देने वाली शेफाली को आखिर हार्ट अटैक कैसे हो सकता है।

