आदेश चौहान: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई है. इस बैठक में  किसानों और सरकारी अस्पतालों को लेकर अहम फैसले लिए गए.मीटिंग पूरी होने के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि किसानों को 0% ब्याज पर दिया जाने वाला ऋण जारी रहेगा, साथ ही राज्य के अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

किसानों को बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के ऋण मिलेगा

कैबिनेट बैठक में सीएम ने किसानों को मिलने वाले ऋण को लेकर फैसला लिया है, कि किसानों को 3 लाख रुपए तक , बिना किसी ब्याज के मिलने वाला ऋण ,किसानों को मिलना जारी रहेगा .

5 जिलों के सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई गई

बैठक में फैसला लिया गया कि ,5 जिलों के सरकारी अस्पतालों, नीमच, टीकमगढ़, श्योपुर, सिंगरौली, डिंडोरी में बेड की संख्या 1000 से बढ़ाकर 1800 की जाएगी, यानी 800 बेड अतिरिक्त अस्पतालों में उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही साथ 810 नए पद सृजित होंगे, जिनमें भर्ती की जाएगी.

सागर जिले में एक नया सिविल जज न्यायालय बनाया जाएगा

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले के तहत सागर जिले में नए सिविल जज न्यायालय के स्थापना की स्वीकृति मिली है , साथ ही नए पदों पर भी भर्ती होगी.

सस्टेनेबल डिवलेपमेंट के तहत काम करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा


उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, जो भी जिले सस्टेनेबल डेवलपमेंट के तहत बेहतर काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में एक करोड़ रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 75 लाख रुपये दिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *