Ranu yadav: भारतीय समाज में ऐसा कभी नहीं सुना या देखा गया है, कि महिलाओं ने अपने पति की हत्या किया हो जो महिलाएं अपने पति के लम्बी उम्र के लिए कठिन से कठिन व्रत रखती है। आज के समय मे उनको ही उनके पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कोई बहुत बड़ी योजना बनाकर अपने ही पति की हत्या को अंजाम दिया हो।
पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर ऐसी महिलाओं को लेकर खूब चर्चा हो रही है, जिन्होंने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। अख़बारों टीवी और सोशल मीडिया से लेकर हर एक के जुबान पर इन्हीं महिलाओं के बारे में बात की जा रही है। ऐसी महिलाओं में, मुस्कान, सोनम, शिवानी, रवीना, राधिका सहित और कई महिलाएं हैं।
राजा रघुवंशी हत्याकांड :
इनमें सबसे ताजा मामला इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या का है। सोनम रघुवंशी जब हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय गई तो उसने अपने पूर्व प्रेमी राज कुशवाहा और तीन शूटरों के साथ मिलकर राजा की हत्या करवा दी।
मेरठ की मुस्कान का केस:
मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी और उसके टुकड़े कर सीमेंट से भरे ड्रम में रख दिया था।
हरियाणा की यूट्यूबर रवीना पर आरोप है कि उसने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर पति को मार डाला क्योंकि वह उसके सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से नाराज था।
ऐसे कई मामले इस साल देखने को मिले। इन सभी मामलों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है।
Queens of Crime: True Stories of Women Criminals from India- किताब के लेखक कुलप्रीत यादव के अनुसार, महिलाओं द्वारा किए जाने वाले अपराधों की संख्या बहुत कम होने के कारण कानूनी एजेंसियां कभी भी महिलाओं को अपराधी मानने के लिए तैयार ही नहीं हुई हैं। इनके हिसाब से आपराधिक इरादों वाली महिला किस तरह सोचती हैं, इस बारे में हमारी समझ काफी कम है। क्योकि अपराधी महिलाओं की संख्या समाज में बहुत कम देखने को मिलते है।
2022 में NCRB (National crime records bureau) के आकंड़ों के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ 4.45 लाख से ज्यादा अपराध दर्ज हुए लेकिन महिलाओं द्वारा किए गए अपराधों का अलग से कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता क्योंकि, आमतौर पर ऐसे बहुत अपराध नहीं होते। जब महिलाएं कोई गंभीर अपराध करती हैं तो, इसका समाज पर बड़ा असर होता है।
समाज में आज भी शादी के लिए परिवारों की नामंजूरी लोगों को उनकी इच्छा के खिलाफ विवाह करने के लिए मजबूर किया जाता है। जिससे ऐसे भयानक दुष्परिणाम देखने को मिल रहे है।

