अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाए जाने के कारण भारत सरकार एक्शन मोड में है l भारत सरकार ने आगामी 25 अगस्त से अमेरिका आयात निर्यात होने वाले सभी तरह के सामानों में फिलहाल डाक सेवा अस्थायी रूप से बंद कर रहा है l
अंतर्राष्ट्रीय डाक सेवा को अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए
भारत ने 25 अगस्त, 2025 से अमेरिका को अधिकांश अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। अमेरिकी सरकार ने नियमों में फेरबदल किया है। अमेरिकी के 800 डॉलर सामान पर शुल्क नहीं लगेगा। गिफ्ट पर छूट जारी रहेगी।
सरकार के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई, 2025 को विशेष आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार 800 डॉलर तक के सामान पर लगने वाली ड्यूटी (सीमा शुल्क) की छूट खत्म कर दी गई है। पहले, कम कीमत वाले सामान बिना ड्यूटी के अमेरिका में आ जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
आदेश के अनुसार 29 अगस्त, 2025 से अमेरिका जाने वाले सभी सामानों पर ड्यूटी लगेगी, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो। यह नियम इंटरनेशनल इमर्जेंसी इकोनॉमी पावर एक्ट (IEEPA) के तहत लागू होगा। हालांकि, 100 अमेरिकी डॉलर तक के गिफ्ट आइटम पर यह नियम लागू नहीं होगा।
कौन सी चीजें भेजी जा सकती है।
डाक विभाग द्वारा 25 अगस्त के बाद अस्थाई रूप से सेवाएं बंद करने की निर्देश दी गई है लेकिन कुछ ऐसी चीज हैं जो अमेरिका भेजे जा सकती हैं जिसमें किसी प्रकार की रोक नहीं होगी l
1. पत्र/ दस्तावेज
2. 100 अमेरिकी डॉलर तक के गिफ्ट आइटम।
ऐसे ग्राहक जिन्होंने पहले से सामान भेजने की बुकिंग कर रखी थी उन्हें रिफंड का मौका मिलेगा साथी डाक विभाग ने इस सुविधा के लिए खेत जाते हैं भारत सरकार इस तरह की अस्थायी सेवा को बंद करने का समाधान ढूंढ रही है और साथ ही एक सटीक तरीके की खोज में है , जिससे कि भारत और अमेरिका के संबंधों को किसी भी तरह की हताहत ना पहुंचे l
अब देखने की बात यह रहेगी की भारत सरकार द्वारा उठाए गए यह ठोस कदम के बाद अमेरिकी सरकार की तरफ से क्या रिएक्शन आता है l
