कामना कासोटिया, भोपाल: राजधानी भोपाल में डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब तक शहर में 50 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि पिछले एक सप्ताह में ही तीन से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से डेंगू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने घर-घर जाकर लार्वा सर्वे शुरू कर दिया है। अब तक करीब 2 लाख घरों का सर्वे किया जा चुका है। इस सर्वे के दौरान नगर निगम की 44 टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं। यह टीमें मच्छरों के पनपने वाले स्थानों की जांच कर रही हैं और जहां भी लार्वा मिल रहा है, वहां तुरंत दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

20 लाख कंटेनर जांचे गए, 8 हजार में लार्वा मिला

नगर निगम की टीमों ने अब तक शहर में लगभग 20 लाख पानी से भरे कंटेनरों की जांच की है। इनमें से करीब 8 हजार कंटेनरों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। लार्वा की इतनी बड़ी संख्या यह दिखाती है कि लोगों के घरों और आस-पास खुले में पानी जमा होने की वजह से मच्छरों को पनपने का मौका मिल रहा है।

डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में अगर घर के बाहर या छत पर बर्तन, टंकी, कूलर या गमलों में पानी जमा है, तो वह खतरनाक हो सकता है। नगर निगम की टीमें लोगों को जागरूक भी कर रही हैं कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार सभी पानी के बर्तनों को खाली कर साफ करें।

मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सामने आए मरीजों की हालत गंभीर नहीं है। सभी मरीजों को घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों के संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर दवाइयां और अन्य सहायता मुहैया कराई जा रही है।अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं। फिलहाल किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है, लेकिन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा

डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। मोहल्लों, स्कूलों, कॉलोनियों और बाजारों में लोगों को डेंगू से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं। जगह-जगह पोस्टर, बैनर लगाए जा रहे हैं और लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया की स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने घरों में जाकर परिवार वालों को भी सतर्क कर सकें।

डेंगू से बचाव के उपाय:

घरों के आसपास साफ-सफाई रखें। पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी हर सप्ताह बदलें। पानी की टंकियों को ढककर रखें। फुल बाजू के कपड़े पहनें।मच्छरदानी और रिपेलेंट का प्रयोग करें।डेंगू के लक्षण:तेज बुखारसिरदर्दआंखों के पीछे दर्दजोड़ों और मांसपेशियों में दर्दशरीर पर चकत्तेकमजोरीयदि किसी को इन लक्षणों में से कोई दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लें।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क: भोपाल नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है और जरूरी दवाइयां और जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासन की अपील है कि लोग डरें नहीं, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *