रिपोर्ट, काजल जाटव: बॉलीवुड की सबसे चर्चित बायोपिक फिल्मों में से एक ‘पंजाब 95’ का नया पोस्टर अभी हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं अभिनेता ‘दिलजीत दोसांझ’, जो ‘जसवंत सिंह खालड़ा’, मानवाधिकार कार्यकर्ता, की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पोस्टर में दिलजीत बहुत ही शांतनु और सादी सी नजर आ रहे हैं, जो इस कहानी की गंभीरता को जाहिर करता है।
खास क्यों है ये फिल्म?
फिल्म किस पर हैं? ‘पंजाब 95’ एक जीवनी पर आधारित है, जो जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी और उनके संघर्षों पर केंद्रित है। खालड़ा एक मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता थे, जिन्होंने 1990 के दशक में पंजाब में पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर और इंसाफ की तलाश में गायब युवाओं के मामलों का पर्दाफाश किया। उन्होंने करीब 25,000 गायब हुए युवाओं का रिकॉर्ड इकट्ठा कर पूरी दुनिया को आवाज दी। उनकी इस बेबाकी के कारण 1995 में उन्हें अगवा कर लिया गया और बाद में उनकी मौत हो गई। फिल्म का नाम ‘पंजाब 95’ उसी साल की घटना को दर्शाता है।
दिलजीत दोसांझ का अलग अंदाज
पोस्टर और किरदार पोस्टर में दिलजीत बहुत ही शांत और ठोस अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने चश्मा पहना है और सफेद कुरता-पायजामा पहना हुआ है।

टीम और प्रोडक्शन फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है, जिन्होंने इससे पहले ‘रात अकेली है’ जैसी फिल्म बनाई है। इसे RSVP Movies ने प्रोड्यूस किया है, रॉनी स्क्रूवाला के बैनर तले। इसे 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, और वहां इसे काफी सराहना मिली।
यह फिल्म सिर्फ एक इंसान की कहानी नहीं, बल्कि उस दौर की आँखों से एक पूरे युग का बयान है, जब सरकार और तंत्र के खिलाफ बोलना ही सबसे बड़ा जुर्म माना जाता था। जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी आज भी हजारों युवाओं को न्याय के लिए खड़ा होने के लिए प्रेरित करती है। रिलीज़ की तारीख सटीक थिएटर रिलीज़ डेट अभी तक ऑफिसियल रूप से नहीं बताई गई है, लेकिन पोस्टर के आने के बाद उम्मीद है कि फिल्म बहुत जल्द बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।
