Toshi Gupta: क्या आप भी पॉपकॉर्न को एक जंक फुड समझते हैं? अगर हां, तो रुक जाइए। क्योंकि यह कोई जंक फुड नहीं बल्कि एक हैल्दी फुड हैं। तो चलिए जानते हैं पॉपकॉर्न के कुछ फायदें।
1- वजन कंट्रोल करने में बेहद असरदार :
पॉपकॉर्न एक लो-कैलोरी, हाई-फाइबर फ़ूड हैं। 1 कप सादा एयर-पॉप्ड पॉपकॉर्न में लगभग 30–35 कैलोरी ही होती हैं। जबकि चिप्स या नमकीन में इससे कई गुना ज़्यादा कैलोरी होती हैं। फाइबर पेट को देर तक भरा रखता हैं। जिससे ओवरईटिंग कम होती हैं। तो जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या फिट रहना चाहते हैं, उनके लिए पॉपकॉर्न एक बेहतरीन हेल्दी ऑप्शन हैं।
2- पाचन तंत्र की मजबूती :
पॉपकॉर्न में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता हैं। जो आंतों की सफाई में मदद करता हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में असरदार हैं । फाइबर आपकी बॉडी के वेस्ट मटेरियल को नरम बनाता हैं और पेट सही समय पर साफ होने में मदद करता हैं। नियमित रूप से सादा पॉपकॉर्न खाने से पाचन शक्ति बेहतर होती हैं।
3- दिल की सेहत के लिए फायदेमंद :
पॉपकॉर्न एक साबुत अनाज (Whole Grain) हैं। जिसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा कम होता हैं।
4- ब्लड शुगर और डायबिटीज में सहायक :
पॉपकॉर्न का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता हैं। यानी यह धीरे-धीरे पचता हैं और ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ाता। फाइबर ब्लड में शुगर की मात्रा कम करता हैं। जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता हैं। डायबिटीज के मरीज बिना नमक, बिना चीनी और बिना मक्खन वाला पॉपकॉर्न खा सकते हैं।
5- ताकत और दिमाग पर फोक्स :
पॉपकॉर्न में ऐसे कार्बोहाइड्रेट होते हैं। जो शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं। इससे जल्दी थकान नहीं होती और इंसान लंबे समय तक चुस्त और ध्यान लगाकर काम कर पाता हैं । इसी कारण से पॉपकॉर्न बच्चों, पढ़ाई करने वाले छात्रों और ऑफिस में काम करने वालों के लिए एक अच्छा और हेल्दी फ़ूड माना जाता हैं ।
