Toshi Gupta: क्या आप भी इस साल 14 फरवरी को अपने लव्ड वेन्स के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए हैं। क्योकि आज हम आपको बताएँगे की वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई? और वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता हैं ? तो चलिए जानते हैं।

वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई ?

वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन से हुई। दरसल, संत वैलेंटाइन रोमन काल में प्रेम करने वालों की मदद करते थे। चोरी छिपे उनका विवहा भी करते थे। लेकिन रोमन सम्राट क्लॉडियस द्वितीय ने ऐसे प्रेम विवाह पर रोक लगा दी। क्योकि उनका मानना था कि, अविवाहित पुरुष बेहतर सैनिक होते हैं, इसलिए उन्होंने युवाओं के विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसकी वजह से संत वैलेंटाइन ने प्रेम को समाज और कानून से ऊपर मानते हुए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। इस घटना के बाद से वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई।

कौन थे संत वैलेंटाइन ?

संत वैलेंटाइन प्राचीन रोम के एक ईसाई संत थे। उनका जन्म लगभग 226–227 ईस्वी के आसपास हुआ था। संत वैलेंटाइन प्रेम और विवाह का समर्थन करते थे। आज उनके प्रेम, साहस और बलिदान की याद में ही वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता हैं ?

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को इसलिए मनाया जाता हैं,क्योंकि ऐसा माना जाता हैं कि इसी दिन तीसरी शताब्दी में संत वैलेंटाइन को फांसी दी गई थी। आपको बता दें, सबसे पहेली बार वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को प्राचीन रोम (इटली) में मनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *