Toshi Gupta: एक दमदार और जानदार रीयूनियन के लिए तैयार हो जाइए। क्योकि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और जबरदस्त फिल्ममेकर प्रियदर्शन अपनी शानदार वापसी करने को तैयार हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म “भूत बांग्ला” जल्द ही सिनेमा घरों में एंट्री करने को रेडी हैं।

आपको बता दें, हाल ही में बालाजी मोशन पिचर्स ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया। उन्होंने बेहद शानदार कैप्शन के साथ पोस्टर रिलीज़ किया। उन्होंने लिखा, “बंगले से एक खबर आई हैं ! द डोर्स ओपन ऑन 15 मई 2026।” इस पोस्टर के रिलीज़ होने के बाद फेन्स में ख़ुशी की लहर जाग उठी हैं। अब सभी को 15 मई 2026 का इंतज़ार हैं। क्योकि यह वही दिन हैं जब “भूत बांग्ला” अपने हॉरर अंदाज़ से लाखों करोड़ो लोगों का दिल जीतेगी।

साथ ही, “भूत बांग्ला” एक बेहद शानदार फिल्म हैं। इस फिल्म में आपको कॉमेडी और हॉरर का जादू देखने को मिलेगा। अगर हम इसके किरदारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल और वामिका गब्बी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *