Bhopal Drugs

गीता राय: राजधानी भोपाल में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली और भोपाल क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाली (LSD) ड्रग की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वह ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर केरल से डाक पार्सल के जरिए ड्रग्स मंगवाता था। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से ग्राहकों को एलएसडी ड्रग बेचता था। अपने जाल में फंसाने के लिए क्राइम ब्रांच उसके घर पर डाकिया के साथ पहुंची। उसने जैसे ही पार्सल रिसीव किया वैसे ही उसे गिरफ्तार लिया गया।

जानकारी के अनुसार

भोपाल में एलएसडी ड्रग के खिलाफ पहली बार कार्रवाई की है।क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि एनसीबी भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि डाक के जरिए केरला से सिंकदरी सराय पोस्ट ऑफिस चांदबड़ रोड क्षेत्र भोपाल में 19 वर्षीय छात्र करन शर्मा निवासी मकान नबर 24 सिंकदरी सराय चांदवड़ रोड भोपाल के नाम से पार्सल में ड्रग्स आने वाला है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने पोस्टमैन का पीछा किया। पोस्टमैन ने सिकंदरी सराय में पार्सल पर लिखे पते पर पहुंचकर पार्सल धारक करन शर्मा को आवाज देकर बुलाया। जैसे ही करन शर्मा ने एक पार्सल बंद लिफाफा पोस्टमैन प्राप्त कर पावती पर हस्ताक्षर किए, वैसे ही क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोच लिया।

कैसे ड्रग्स मंगवाता था आरोपी

भोपाल में क्राइम ब्रांच ने 19 साल के छात्र करण शर्मा को एलएसडी ड्रग की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। 12वीं पास करण बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहा था उसके पिता की किराने की दुकान है। वह एक वेबसाइट DAUNT LINK के जरिये ड्रग्स ऑर्डर करता था और टेलीग्राम के जरिए इसकी सप्लाई करता था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

LSDड्रग्स क्या होता है

LSD ड्रग का पूरा नाम है Lysergic Acid Diethylamide। यह एक हॉल्यूसिनोजेनिक (भ्रम पैदा करने वाली) ड्रग है, जो मानसिक स्थिति को गहराई से प्रभावित करती है। ये ड्रग्स व्यक्ति की सोच, संवेदनाएं (sensations), भावनाएं, और समय की धारणा (perception of time) को पूरी तरह बदल सकती है जिस कारण इसकी अंतराष्ट्रीय कीमत बहुत ज्यादा है। टेलीग्राम चैनलों पर भी रख रही नजर जब से LSD जैसे ड्रग का मामला पकड़ में आया है। इस घटना में पुलिस की नींद उड़ा दी है। अब पुलिस Telegram और डार्क वेबसाइट्‌‌स (dark websites) पर रख रही हैं नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *