Baljinder Kaur: सर्दियों के मौसम में बादाम को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर को गर्म रखने, दिमाग तेज करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। यही वजह है कि ठंड के दिनों में लोग रोज़ाना बादाम खाने की सलाह देते हैं।
किन लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम?
पेट से जुड़ी समस्याओं वाले लोग:
अगर किसी व्यक्ति को गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है तो बादाम नुकसान पहुंचा सकता है। बादाम की तासीर गर्म होती है और इसमें फाइबर अधिक होता है जिससे पेट में जलन, भारीपन और कब्ज की परेशानी बढ़ सकती है। भिगोकर और सीमित मात्रा में खाने से नुकसान की संभावना कम हो जाती है।
किडनी की समस्या वाले लोग:
बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा होती है।
जिन लोगों को किडनी स्टोन की समस्या है या पहले पथरी हो चुकी है, उन्हें ज्यादा बादाम खाने से बचना चाहिए।
एलर्जी की समस्या वाले लोग:
कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है। ऐसे में बादाम खाने से त्वचा पर खुजली, सूजन, सांस लेने में परेशानी या उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
डायबिटीज के मरीज:
हालांकि बादाम ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है लेकिन जरूरत से ज्यादा खाने पर कैलोरी बढ़ सकती है।
कितना और कैसे खाएं बादाम?
अगर आप स्वस्थ हैं तो रोज़ 4–5 भीगे हुए बादाम खाना पर्याप्त होता है। रात में बादाम भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाने से पाचन बेहतर रहता है और शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है।
बादाम सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता। सर्दियों में बादाम खाने से पहले अपनी सेहत और शरीर की जरूरत को समझना जरूरी है। अगर आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, तो बादाम को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर ही बादाम के असली फायदे मिलते हैं।
