जिम्बाब्वे और नामीबिया ने गुरुवार को टी 20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। नामीबिया ने तंजानिया को पहले सेमीफाइनल में 63 रन से हराया, दूसरे सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे ने केन्या को 7 विकेट से हराया और अगले साल होने वाले विश्व कप टी 20 में जगह बनाई। अब फाइनल मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाएगा यह फाइनल मुकाबले से पता चलेगा की कौन सी टीम किस ग्रुप में जाएगी।
नामीबिया लगातार चौथी बार टी20 विश्व कप खेलते दिखेगी, वहीं दूसरी ओर जिम्बाब्वे 4 साल बाद टी20 विश्व कप खेलेगी। पिछले साल युगांडा से हारने के कारण टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।
•नामीबिया 63 रन से जीती
गुरुवार को अफ्रीकन रीजनल की टीमों के बीच क्वालिफायर टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच नामीबिया और तंजानिया में हुआ इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने पूरे निर्धारित ओवर खेल कर 174 रन 6 विकेट खोकर बनाएं। जिसमें सर्वाधिक रन जे जे समित 61 रन की पारी खेली, उनके साथ कप्तान इरासमस में 55 रनों का योगदान दिया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 88 रन जोड़े।
दूसरी पारी में तंजानिया 175 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन वह केवल 111 ही रन बना सके पूरे निर्धारित ओवर खेल कर। नामीबिया के लिए सर्वाधिक विकेट जे जे समित और शिकूंगा ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ़ द मैच जे जे समित रहे जिन्होंने बल्लेबाजी में 61 रन नाबाद बनाएं और तीन विकेट भी लिए।
•जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में केन्या को 7 विकेट से हराया
हरारे क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच जिम्बाब्वे ने केन्या को 7 विकेट से हराकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया। केन्या ने पहले बल्लेबाजी कर 122 रन बनाए। जिसमें राकेप पटेल ने 65 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 2 विकेट लिए।
123 रनों का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने शुरुआत में बहुत आक्रमण क्रिकेट खेली पहले ही विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी मात्र 38 गेंदों में हुई। इसमें सर्वाधिक रन ब्रायन बेनेट ने 25 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।उसके बाद 15 ओवर में 123 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच को अपने नाम किया।
•20 टीम में खेलेंगे टी20 विश्व कप
मेजबानी के कारण भारत और श्रीलंका पहले से ही टी 20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पिछले साल टी 20 विश्व कप 2024 में सुपर 8 तक पहुंचने वाली टीम भी क्वालीफाई हो गई है। वहीं आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों ने रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में जगह बनाई है।
